Uncategorized

Wife Body Found in Rewa: पति ने की हत्या या खुदकुशी? किराए के मकान में पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला, मचा हड़कंप

Wife Body Found in Rewa | Image Source | IBC24

रीवा: Wife Body Found in Rewa: शहर के अमहिया थाना क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका अपने पति के साथ उसी मकान में रह रही थी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

Read More :  Operation Sindoor Updates: “मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है” शहीदों के परिजनों ने ऑपरेशन सिंदूर पर जताया गर्व और आभार

Wife Body Found in Rewa: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना की जानकारी जैसे ही महिला के मायके पक्ष को मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर पति पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है जिसे फांसी का रूप देने की कोशिश की गई है।

Read More :  Defence Experts on Operation Sindoor: ‘पहलगाम का बदला शुरू हो गया है’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं रक्षा विशेषज्ञ शिवाली देशपांडे

Wife Body Found in Rewa: अमहिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या फिर हत्या।

Related Articles

Back to top button