Uncategorized

Vaishakh Purnima 2025: 11 या 12 मई कब मनाई जाएगी वैशाख पूर्णिमा? यहां देखें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Vaishakh Purnima 2025/ Image Credit: Freepik

नई दिल्ली। Vaishakh Purnima 2025: हिंदू धर्म में हर महीने कई तरह के व्रत, अमावस्या आते हैं। जिनका अपना अलग ही महत्व होता है। जिसे पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा का भी काफी महत्व है। यह दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, सच्चे भाव से पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है। इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई दिन रविवार को मनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैं क्या है इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

Read More: बेंगलुरु कार्यक्रम को लेकर सोनू निगम का बड़ा खुलासा, कन्नड़ में गाने के लिए दी गई धमकी 

शुभ मुहूर्त

11 मई को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का महत्व है। ऐसे में इस बार 12 मई को वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएगी।

पूजा विधि

पूर्णिमा वाले दिन सुबह उठें और पवित्र स्नान करें। गंगाजल में जल डालकर स्नान करें। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं, फिर उन्हें फल, फूल, खीर और अन्य चीजें अर्पित कर विधिवत पूजा करें। ब्राह्मणों को भोजन खिलाएं और उन्हें क्षमता अनुसार, दान दें। इस तिथि पर तामसिक चीजों से पूरी तरह परहेज करें।

Read More: Bijapur Naxal Operation Video: नक्सली घात का पर्दाफाश! जवानों के लिए खोदे गए थे मौत के गड्ढे, गृहमंत्री ने ऑपेरशन का वीडियो किया पोस्ट

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान और दान से पुण्य लाभ होता है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसके साथ ही प्रदोष काल के समय में लक्ष्मी पूजा करने से धन, वैभव में वृद्धि होती है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button