Uncategorized

1000 Madrasas Closed In Pakistan: भारत के सख्त रवैए से घबराया पाकिस्तान, 1000 से ज्यादा मदरसे किए बंद, बच्चों को भी दी जा रही ये ट्रेनिंग

1000 Madrasas Closed In Pakistan/ Image Credit: Freepik

पाकिस्तान। 1000 Madrasas Closed In Pakistan:  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से इन दिनों चारों तरफ लोगों में आक्रोश का माहौल है। हर कोई इस आतंकी हमले की निंदा कर रहा है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए एक के बाद एक कई एक्शन भी लिए हैं। वहीं भारत की कार्रवाइयों से पाकिस्तान को लगातार हमले का डर सता रहा है। इस बीच खबर मिली है कि, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 1,000 से अधिक मदरसों को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Read More: Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दिनेश मिरनिया के परिवार को मिलेगा 20 लाख रुपए, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

दरअसल, PoK के धार्मिक मामलों के विभाग के प्रमुख हाफिज नजीर अहमद ने बताया कि, स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मालूम हो कि, यह फैसला सीमा पर बढ़ते तनाव और युद्ध की संभावना को देखते हुए किया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान में कई जगह अलर्ट भी जारी किया गया है।

Read More: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, शुक्रवार को उदयपुर में किया जाएगा अंतिम संस्कार 

1000 Madrasas Closed In Pakistan: बता दें कि, पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर के मुख्य शहर मुजफ्फराबाद में इमरजेंसी सर्विस के कार्यकर्ताओं ने भी स्कूल के बच्चों को सिखाना शुरू कर दिया है कि अगर भारत हमला करता है तो उन्हें क्या करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button