छत्तीसगढ़

15 को मकर संक्रांति, ये है शुभ मुहूर्त, जानिए राशियों पर होगा क्या असर

 

 

सबका संदेस न्यूज़ -दान-पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य देव 15 जनवरी रात 2 बजकर आठ मिनट पर उत्तरायण होंगे यानि सूर्य चाल बदलकर धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यही वजह है कि सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का पर्व संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को सर्वाथ सिद्धि व रवि,कुमार योग का संयोग भी रहेगा।

ज्योतिषाचार्य शोनू मेल्होत्रा ने बताया कि इस बार संक्रांति का वाहन गर्दभ होगा। संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी बुधवार के दिन भर दान-पुण्य और स्नान किया जा सकेगा। मकर राशि में प्रवेश करते ही सूर्यदेव उत्तरायण हो जाएंगे। दिन भी बड़े होने लगेंगे। इसके साथ ही धनु मलमास भी समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

 

15 जनवरी को धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव।
 
मेष धन लाभ 
वृषभ मान यश 
मिथुन विजय कर्क खर्चा बढेगा 
सिंह भाग्य उदय क
न्या प्रॉपर्टी लाभ 
तुला धन लाभ 
वृश्चिक विवाद 
धनु प्रमोशन 
मकर यश कीर्ति 
कुंभ मान- सम्मान 
मीन रोग पीड़ा
 
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त:

पुण्यकाल सुबह 07:19 से 12:31 बजे तक महापुण्य काल 07:19 से 09:03 बजे तक
 
मकर संक्रांति के साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। साल का पहला विवाह मुहूर्त 15 जनवरी को पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही विवाह, नूतन गृह प्रवेश, नया वाहन, भवन क्रय-विक्रय, मुंडन जैसे शुभ कार्य शुरू हो होंगे।
 
मकर संक्रांति के दिन दान-दक्षिणा का विशेष महत्व ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि इस दिन किया गया दान पुण्य और अनुष्ठान अभीष्ठ फल देने वाला होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव जब मकर राशि में आते हैं तो शनि की प्रिय वस्तुओं के दान से भक्तों पर सूर्य की कृपा बरसती है। इस कारण मकर संक्रांति के दिन तिल निर्मित वस्तुओं का दान शनिदेव की विशेष कृपा को घर परिवार में लाता है।

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

 

Related Articles

Back to top button