Uncategorized

4 Female Naxalites Killed In Balaghat: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 4 महिला नक्सलियों को किया ढेर, 62 लाख रुपए का था इनाम

Naxalites killed a villager

बालाघाट। 4 Female Naxalites Killed In Balaghat: मध्यप्रदेश के बालाघाट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुरक्षा बलों को हाथों एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया गया कि, इन सभी पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Read More: Donald Trump on Pahalgam Terror Attack: ‘मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के बहुत करीब…’ पहलगाम आतंकी हमले पर आया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

बता दें कि, एमपी के साथ ही देश के नक्सल प्रभावित सभी इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है और सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। वहीं अब कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया गया है जिन पर करीब 62 लाख रुपए का इनाम था।

Read More: Today MP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज.. प्रदेश के 7 जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना

4 Female Naxalites Killed In Balaghat: वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए SP नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि, “कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में हमारे जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर करने में सफलता हासिल की है। इनपर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मध्य प्रदेश में पहले से निरंतर कार्रवाई चल रही थीं और अब हम अपने अभियान में बहुत तेजी लाए हैं। हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। हमारी अपील है कि यदि कोई नक्सली सरेंडर करना चाहता है तो वो सरकार का साथ दे। ”

 

 

Related Articles

Back to top button