Uncategorized

College Girls Metro Dance Video: मेट्रो कोच बना नाइट क्लब! Love Dose पर कॉलेज गर्ल्स का हुड़दंग डांस, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

College Girls Metro Dance Video | Image Source | IBC24

नई दिल्ली: College Girls Metro Dance Video:  दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार वजह कुछ अलग और चौंकाने वाली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें करीब 15 से 20 लड़कियों का एक ग्रुप मशहूर रैपर हनी सिंह के गाने ‘Love Dose’ पर मेट्रो कोच के अंदर जोरशोर से गाता नजर आ रहा है। वीडियो में मेट्रो यात्री हैरान-परेशान नजर आते हैं वहीं कुछ लोग इस ‘अनोखे शो’ का हिस्सा भी बन जाते हैं।

Read More: Ghulam Nabi Azad on pahalgam terrorist attack: गुलाम नबी आज़ाद ने कहा आज शोक में है पूरा जम्मू-कश्मीर, आतंकवादियों के खिलाफ बोल रहे मस्जिदों के इमाम 

मेट्रो बना रीलबाजों का अड्डा

College Girls Metro Dance Video:  यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @veejuparmar नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं कुछ इस ग्रुप की मस्ती को ‘फुल एंजॉयमेंट’ बता रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिक स्पेस की अनदेखी और अनुशासनहीनता का उदाहरण मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की मेट्रो में इस तरह की हरकतें करना कहां तक सही है? पब्लिक ट्रांसपोर्ट है, न कि कॉलेज फेस्ट का स्टेज। वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की इनका फेस्ट वाला हैंगओवर अब तक उतरा नहीं है, लेकिन बाकी यात्रियों को भी तो सोचिए!

Read More: South Kashmir Encounter: पहलगाम आतंकी हमले के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना ने TRF के आतंकी को घेरा 

क्या था वीडियो में?

College Girls Metro Dance Video:  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये सभी लड़कियां एक साथ गाने में मग्न हैं, कुछ हाथों में मोबाइल लेकर गा रही हैं तो कुछ एक-दूसरे के साथ थिरकती भी नजर आ रही हैं। माहौल इतना मस्ती भरा था कि कोच में मौजूद कुछ अन्य लड़कियां भी इस ग्रुप के साथ गाने में शामिल हो जाती हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सभी लड़कियां किसी कॉलेज फेस्ट के बाद लौट रही थीं।

Related Articles

Back to top button