Uncategorized

Damoh Road Accident Update: महादेव घाट पर बड़ा हादसा! पुल से 50 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल, आर्थिक सहायता देने का ऐलान

Damoh Road Accident Update | Image Source | IBC24

दमोह: Damoh Road Accident Update: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बुलेरो कार महादेव घाट पुल से नीचे गिर गई जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Read More : Rapist Dulha Arrested: ढोल-नगाड़े, घोड़ी… सब थे तैयार, लेकिन नहीं निकली बारात! शहनाई से पहले पहुंच गई पुलिस, दूल्हे की काली सच्चाई जान दुल्हन के उड़ गए होश

Damoh Road Accident Update: घटना उस वक्त हुई जब बोलेरो सवार लोग जबलपुर जिले के पोंड़ी गांव से बांदकपुर दर्शन कर लौट रहे थे। पुल पर चढ़ते समय चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया जिससे गाड़ी करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Read More :  Viral Audio Controversy in Jabalpur: जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी! रावण से तुलना करने वाले भाजपा नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, आदेश जारी

Damoh Road Accident Update: राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा किया है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button