Uncategorized

22 April 2025 Ka Rashifal: संतान और प्रेम का मिलेगा भरपूर साथ, व्यापार और आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें आज का राशिफल

22 April 2025 Ka Rashifal | Image Source | IBC24

22 April 2025 Ka Rashifal:  ग्रहों की चाल आज जीवन के हर क्षेत्र में असर डाल रही है। सूर्य मेष में, गुरु वृषभ में, मंगल कर्क में, चंद्रमा मकर में और बुध, शुक्र, शनि व राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, इन ग्रहों की स्थिति आज आपके दिन को किस प्रकार प्रभावित करेगी

Read More : बजरंगबली की कृपा से आज इन तीन राशियों की बदलेगी तकदीर, नए काम में मिलेगी सफलता, मान-सम्मान में होगी वृद्धि 

मेष राशि (Aries)

22 April 2025 Ka Rashifal: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय का योग है। संतान और प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

भाग्य का साथ मिलेगा, रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। सरकारी तंत्र से टकराव से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और संतान का पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। चोट-चपेट या किसी परेशानी में पड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान के मामलों में मध्यम स्थिति रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Read More : CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में जाने से पहले देखें लिस्ट 

कर्क राशि (Cancer)

22 April 2025 Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार, प्रेम और संतान के पक्ष में अनुकूलता बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, लेकिन प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

लेखन, अध्ययन और शैक्षणिक कार्यों के लिए अनुकूल समय है। विद्यार्थियों और लेखकों के लिए शुभ संकेत हैं। हालांकि स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Read More : KKR vs GT Highlights: अपने ही घर में मात खा गई केकेआर की टीम, गुजरात ने इतने रनों से दी पटखनी, नहीं काम आई अजिंक्य रहाणे की पारी 

तुला राशि (Libra)

22 April 2025 Ka Rashifal:  भूमि, भवन या वाहन खरीदने का उत्तम योग है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा होगी। रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में भी अनुकूलता है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। हालांकि प्रेम और संतान के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश से फिलहाल बचें। पीली वस्तु पास रखें।

Read More : State Mourning Declared: सरकारी भवनों में 3 दिन तक झुका रहेगा तिरंगा, पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में राजकीय शोक का ऐलान 

मकर राशि (Capricorn)

22 April 2025 Ka Rashifal:  आप आज लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जीवन की जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम और संतान की स्थिति पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

चिंता और मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। सिरदर्द और आंखों की पीड़ा की संभावना है। प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापारिक लाभ की संभावना है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

व्यापार और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान के मामलों में अनुकूलता रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।

Related Articles

Back to top button