Uncategorized

Mallikarjun Kharge On PM Modi: खरगे ने गिनाए पीएम मोदी के झूठे वादे, बताया झूठों के सरदार, नीतिश पर भी साधा निशाना

Mallikarjun Kharge On PM Modi/ Image Credit: Congress X Handle

बिहार। Mallikarjun Kharge On PM Modi: बिहार में इन दिनों विधानसभा को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरु हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के दौरे पर है। जहां आज उन्होंने बक्सर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

Read More: Maa-Beti ki Hatya: दिल दहला देने वाली वारदात.. इस हाल में मिली मां-बेटी की लाश, गुस्साए परिजनों ने ऑटो में की तोड़फोड़

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि, पीएम मोदी ने झूठ की फैक्ट्री लगा दी है। उन्होनें कहा कि, मोदी जी ने 100 दिन में काला धन वापस लाने की बात कही थी, लेकिन कहां आया? हर एक खाते में 15-15 लाख लाने वाले थे नहीं लाए। 2 करोड़ हर साल नौकरी का वादा किया था। अब तो 11 साल हो गए। इस हिसाब से 22 करोड़ नौकरियां मिलनी चाहिए थी। लेकिन कहां हैं। खरगे ने कहा कि, बिहार से 2 करोड़ लोग नौकरी के लिए बाहर जाते हैं। अपने संबोधन में कहा कि, नीतिश कुमार तुम और तुम्हारे दोस्त मिलकर क्या 22 करोड़ नौकरियां देंगे।

Read More: Sidhi BJP District Vice President: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, BJP ने पार्टी से किया निष्कासित, आदेश जारी

खरगे ने आगे कहा कि, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सस्ती करने की बात हुई थी, लेकिन सबके दाम बढ़ गए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। 2022 तक हर गरीब को घर देने का वादा किया था। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाऊंगा कहा था, लेकिन नहीं किया। किसानों को एमएसपी की गारंटी का वादा किया था।

Read More: Kal Ka Rashifal: सुबह होते ही इन राशि के जातकों पर बरसेगी महादेव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता 

Mallikarjun Kharge On PM Modi: देश से महंगाई खत्म कर दूंगा कहा था और साथ ही मेक इन इंडिया के तहत नए कारखाने खोले ने की बात कही थी, लेकिन राज्य में कारखाने बंद हो गए हैं। 40 प्रतिशत शक्कर का उत्पादन बिहार से होता था अब 4 प्रतिशत होता है। क्या यही अच्छे दिन हैं। सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी हमेशा झूठ ही बोलते हैं और वो ‘झूठों के सरदार’ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जो आदमी खुद झूठ बोलता है, लोगों को झूठ का विषय पढ़ाता है। इसलिए इस झूठों के सरदार को आप नजदीक मत आने दो और गठबंध को वोट देकर मजबूत करो।

 

 

Related Articles

Back to top button