Uncategorized

Aaj Ka Rashifal: मिथनु समेत इन 6 राशि के जातकों की चमकने वाली है किस्मत, माता लक्ष्मी की कृपा से हर कार्य में मिलेगी तरक्की

Aaj Ka Rashifal/ Image Credit: IBC24 Customize

रायपुर: Aaj Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 अप्रैल को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 18 अप्रैल (शुक्रवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: अधूरे कार्य होंगे पूरे, नौकरी-प्रेम और व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का सम्पूर्ण राशिफल मेष से मीन तक

इन राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य

मेष राशि

परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें: MI vs SRH Highlights: पुराने फॉर्म में लौटी मुंबई, सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से दी मात, दर्ज की तीसरी जीत 

मिथुन राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राश

शत्रु परास्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें: RVNL Share Price: 374 रुपये तक पहुंचा RVNL का शेयर, एक्सपर्ट बोले- अभी और भागेगा – NSE:RVNL, BSE:542649 

सिंह राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के भी योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button