Jai Kishan Passes Away: AICC सचिव रह चुके इस दिग्गज कांग्रेस नेता का निधन.. पांच बार विधायक भी रहे, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Congress leader Jai Kishan Passes Away: नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति से कांग्रेस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। सुल्तानपुरी से पांच बार कांग्रेस विधायक रह चुके जयकिशन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर दी।
जयकिशन दिल्ली से विधायक रह चुके थे। इसके अलावा वे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के सचिव पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। कांग्रेस पार्टी में वह एक वरिष्ठ और प्रभावशाली चेहरा माने जाते थे।
Congress leader Jai Kishan Passes Away: जय किशन के निधन पर देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “सुल्तानपुरी से पांच बार के विधायक, पूर्व AICC सचिव और कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य जयकिशन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें।”
उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से और व्यक्तिगत रूप से शोक व्यक्त किया है। बता दें कि, जयकिशन का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के वाई ब्लॉक स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
पूर्व AICC सचिव और दिल्ली में पाँच बार के विधायक रहे, जय किशन जी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्त्ता के नाते जनता की सेवा की और समाज के वंचितों के सशक्तिकरण के लिए अपना योगदान दिया।
दिवगंत आत्मा के शोकाकुल परिवार,… pic.twitter.com/tTShyi4Naw
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 17, 2025