Uncategorized

Today News and LIVE Update 15 April 2025: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, सीएम विष्णुदेव साय और CM मोहन यादव इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, एमपी और छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल, जानें देशभर की बड़ी खबरें

Mohan Cabinet Meeting | Image Source | IBC24

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज

Today News and LIVE Update 15 April 2025: राज्य सरकार की योजनाओं और नीतिगत फैसलों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। दोपहर 3:00 बजे मंत्रालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक का केंद्रबिंदु किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी ऐतिहासिक योजना ‘अन्नदाता मिशन’ हो सकता है। यह मिशन राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार की मंशा है कि इस मिशन के जरिए किसानों की आय में इजाफा किया जाए और कृषि क्षेत्र को तकनीकी, वित्तीय और संरचनात्मक रूप से मजबूत किया जाए। फसल बीमा योजना को और प्रभावशाली बनाने के लिए नई पहल और प्रावधानों पर चर्चा। राज्य की सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लिए अतिरिक्त संसाधनों और योजनाओं का खाका। किसानों को सस्ती और समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नई रणनीति। कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठ सकते हैं, जिनमें वेतन, स्थानांतरण नीति और सेवा शर्तों से जुड़े विषय प्रमुख हो सकते हैं।

Read More: Ladli Behna Yojana Update: एमपी में लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव कल ट्रांसफर करेंगे 23वीं किस्त, यहां चेक करें अपडेट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज के कार्यक्रम

Today News and LIVE Update 15 April 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। सीएम साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय एक निजी होटल में 3 बजे से बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष संवाद ”विकसित बस्तर की ओर” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय PM आवास योजना सर्वे कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद सीएम साय “बस्तर विकास पर परिचर्चा” में शामिल होंगे। जिसमें मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, मछलीपालन सहित औद्योगिकीकरण एवं रोजगार,पर्यटन विकास और कौशल विकास सहित युवाओं के रोजगार पर गहन संवाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 अप्रैल 2025 को संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत और अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे। सीएम साय अपने दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

Today News and LIVE Update 15 April 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके आज के दिनभर के शेड्यूल में जनसंवेदनशील मुद्दों और संगठनात्मक संवाद पर विशेष फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री का आज सुबह 11:50 बजे रतलाम जिले के सैलाना रोड स्थित विधायक सभागृह पहुंचेंगे।यहाँ वे वनवासी ग्रामीण मजदूर संघ के 7वें अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। अधिवेशन में महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उड़ीसा से करीब 300 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे। दोपहर 3:00 बजे मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। शाम 4:15 से 4:50 बजे तक मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात के लिए समय आरक्षित किया है।

Read More:  Puri Jagannath Temple Flag: जगन्नाथ मंदिर से ध्वज उड़ाकर ले गया चील, अनहोनी की आशंका या चमत्कारी घटना? जानें क्‍या है ध्वज का रहस्य

एमपी के इन संभागों में चलेगी लू

Today News and LIVE Update 15 April 2025: एमपी में गर्मी में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, रतलाम में पारा 42 डिग्री हो गया है। वहीं प्रदेश के 10 जिलों में बादल छाए रहे। कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। प्रदेश के शाजापुर-धार में पारा 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर देखने को मिलेगा, ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाते हुए कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। लगातार गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान आना 40 डिग्री को पार कर चुका है, तो वहीं आने वाले दिनों में यह तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है।

Read More: 15 April 2025 Ka Rashifal: इन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा आज, मिलेगा धन लक्ष्मी योग से लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Today News and LIVE Update 15 April 2025: राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। हर रोज बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी होने लगी है। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर सुनाई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वहीं दो दिनों के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होने की बात भी मौसम विभाग की तरफ से कही गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश की राजधानी रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button