Uncategorized

तेज रफ्तार टैक्ट्रर अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके में ही मौत

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ तखतपुर- धान खरीदी केंद्र से धान की की बोरियां खाली कर तेज गति से टैक्ट्रर लेकर घर जा रहे चालक वाहन में नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क से नीचे पलटने से मौके में ही उसकी मौत हो गई। मामले में तखतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जरेली निवासी जगदीश कश्यप (25) टैक्ट्रर में धान की बोरियां भरकर ग्राम पचबहरा धान खरीदी केंद्र गया हुआ था। वहां से शाम को धान की बोरियां खाली कर तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए घर आ रहा था, वह गुनसरी के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार टैक्ट्रर अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर पलट गई इससे चालक जगदीश कश्यप स्टेयरिंग के साथ फंस कर दब गया इससे उसकी मौके में मौत हो गई। यह देखकर मौके पर राहगीरों ने तखतपुर पुलिस को सूचना दिया इस पर कुछ देर में ही पुलिस के साथ ही मृतक के परिजन पहुंचे गए। पुलिस ने ट्रैक्टर में दबे चालक की लाश को निकलवाकर उसे पीएम के लिए मरर्च्युरी में भेज दिया।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button