Uncategorized

CM Dr. Mohan Yadav on Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन कानून पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- ‘यह गरीब मुसलमानों के हक की लड़ाई है’

CM Dr. Mohan Yadav on Waqf Amendment Act | Image source: MP DPR

भोपाल। CM Dr. Mohan Yadav on Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन कानून को लेकर लगातार बवाल जारी है। वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार (9 अप्रैल 2025) को एक बार फिर पुलिस पर पत्थरबाजी हुई है। सुती इलाके में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वक्फ संशोधन कानून पर बड़ा बयान दिया है।

read more: फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन ने की थी छत्तीसगढ़ के पहले विस अध्यक्ष की सर्जरी, जिसके बाद हुई थी मौत! कांग्रेस ने खोला मोर्चा 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वक्फ का जिन लोगों ने विरोध किया था उन्हें ही क्यों दिक्कत हो रही है। हम कह रहे थे कि यह गरीब मुसलमानों के हक की लड़ाई है.. फिर भी, कुछ लोग अभी भी इसे वोट बैंक की राजनीति से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस और उनके साथ वाले ममता बनर्जी सहित सभी लोग माफी मांगेंगे और वक्फ की भावनाओं को समझकर समाज के कमजोर और गरीब तपके या मुस्लिम समाज के साथ न्याय करेंगे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में बीते कई दिनों से नये वक्फ कानून का विरोध हो रहा है। इससे पहले मंगलवार (8 अप्रैल) को जंगीपुर इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी हल्के बल का प्रयोग किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग भी लगा दी थी।

Related Articles

Back to top button