Kumari Ananthan passed away: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का निधन.. रह चुके हैं पांच बार के विधायक और सांसद, बेटी है भाजपा की नेत्री..

Senior Congress leader Kumari Ananthan passed away: हैदराबाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रतिष्ठित तमिल साहित्यकार कुमारी अनंथन का बुधवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
कुमारी अनंथन तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन के पिता थे। उन्होंने राजनीतिक जीवन में अहम भूमिका निभाई और पांच बार तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य रह चुके थे। इसके अलावा, 1977 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नागरकोइल लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भी किया था।
Senior Congress leader Kumari Ananthan passed away: उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के सालिग्रामम स्थित उनकी बेटी के आवास पर रखा जाएगा। कुमारी अनंथन के निधन पर उनकी बेटी तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “मैं तमिल इसलिए नहीं बोलती क्योंकि मैंने इसे सीखा, बल्कि इसलिए क्योंकि तमिल ने मुझे जन्म दिया।”
उन्होंने बताया कि उनके पिता ने ही उन्हें गर्व से तमिल बोलना सिखाया। उन्होंने यह भी लिखा कि आज उनके पिता अपनी दिवंगत पत्नी से जा मिले हैं और “अनंत काल में विलीन हो गए हैं।”
தமிழ் கற்றதனால் நான் தமிழ் பேசவில்லை… தமிழ் என்னைப் பெற்றதனால் நான் தமிழ் பேசுகிறேன் என்று…. பெருமையாக . பேச வைத்த என் தந்தை திரு.குமரி அனந்தன் அவர்கள்… இன்று என் அம்மாவோடு.. இரண்டர கலந்து விட்டார்… குமரியில்.. ஒரு கிராமத்தில் பிறந்து.. தன் முழு முயற்சியினால்…… pic.twitter.com/MxDWOHg5OJ
— Dr Tamilisai Soundararajan (@DrTamilisai4BJP) April 8, 2025
कुमारी अनंथन के निधन से राजनीतिक और साहित्यिक जगत में शोक की लहर है। उन्हें एक समर्पित राजनेता और तमिल भाषा के प्रखर प्रवक्ता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
Deeply saddened by the demise of veteran Congress leader Th Kumari Ananthan avl. A committed public servant and father of Former Governor Dr. Tamilisai Soundararajan avl, his contributions to Tamil Nadu politics will always be remembered. My heartfelt condolences to the family.… pic.twitter.com/ExDEzwYhs2
— Amar Prasad Reddy (@amarprasadreddy) April 9, 2025