Uncategorized

Red alert of heat wave: भीषण गर्मी का ‘रेड अलर्ट’.. मौसम विभाग ने दी लू चलने की चेतावनी, इन जगहों पर आसमान से बरसेगी आग

Meteorological department issued red alert

Meteorological department issued red alert regarding heat : नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने की संभावना जताई गई है।

Read More: Swiggy Biryani Issue: नवरात्रि में प्योर वेजिटेरियन युवती ने मंगवाई वेज बिरयानी, पार्सल खोला तो रह गई दंग, वीडियो जारी कर किया पाप का खुलासा

वहीं गुजरात के लिए आज रेड अलर्ट, और 8 से 10 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, जहां कांडला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के पांच राज्यों के करीब 21 शहरों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

कहां-कहां जारी किया गया है लू का अलर्ट?

  • हिमाचल प्रदेश: 7 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में लू की संभावना।
  • हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब: 7 से 10 अप्रैल तक गर्म हवाएं चल सकती हैं।
  • दिल्ली: 7 और 8 अप्रैल को लू चलने की संभावना।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 7 से 9 अप्रैल के बीच लू का असर रहेगा।
  • मध्य प्रदेश: 8 से 10 अप्रैल तक गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
  • गुजरात और कोंकण-गोवा: 7 से 9 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

Meteorological department issued red alert regarding heat: राजस्थान के बाड़मेर में इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का रिकॉर्ड है। यह सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है। राजस्थान में 7 और 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट, और 9-10 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More: #Sarkaronibc24: बीजेपी ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, आखिर इन 45 सालों में क्या कुछ बदला? देखें रिपोर्ट

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में रही। सुबह 9 बजे के आंकड़ों के अनुसार:

  • आनंद विहार: AQI 292
  • चांदनी चौक: AQI 198
  • ITO: AQI 209
  • नजफगढ़: AQI 165
  • ओखला फेज 2: AQI 293
  • आरके पुरम: AQI 221
  • पटपड़गंज: AQI 252
  • वजीरपुर: AQI 260

Meteorological department issued red alert regarding heat: मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि लू से बचाव के लिए धूप में निकलने से बचें, हल्के कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

Related Articles

Back to top button