Face To Face Madhya Pradesh: ‘भगवान’ का अपमान.. कितनी जगह, कितनी बार? बार-बार राम का अपमान करने का दुस्साहस क्यों?

Face To Face Madhya Pradesh: भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने वाली घटनाएं पेश आ रही हैं। जबलपुर में एक ईसाई प्रिसिंपल ने भगवान राम को लेकर अपमानजनक पोस्ट किया तो देवास में एक मुस्लिम प्रोफेसर ने भगवान के चित्र वाली रंगोली पर न केवल पांव रखा बल्कि उसे नफरत के साथ बिखेरा भी। इसी तरह की घटनाएं और भी हैं, जिस तरह की तस्वीरें वायरल हुई हैं। वो किसी भी आस्थावान के आक्रोश को हवा दे सकती हैं? सवाल है ये हो क्या रहा है, सनातन पर आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ ये मखौल क्यों?
Read More: HC On MP Nursing College Scam: नर्सिंग स्कैम पर हाई कोर्ट का सख्त रुख.. छात्रों के भविष्य को देखते हुए राज्य सरकार को दिया ये आदेश
देवास और जबलपुर की दो तस्वीरें हैं। जगह अलग-अलग है, लेकिन दोनों में बात कॉमन है, वो है भगवान का अपमान..। तस्वीरें सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बात करें देवास की तो शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्रोफेसर जुजेर अली रंगवाला, जो पैरों से भगवान की और तिरंगे की रंगोली मिटाते नजर आ रहे हैं। उनकी ये हरकत CCTV में भी कैद हुई। वीडियो वायरल हुआ तो बवाल मच गया। इसके अलावा प्रोफेसर पर ये भी आरोप हैं कि 21 मार्च को ही जुजेर अली ने व्हाट्सएप स्टेटस पर भारत विरोधी टिप्पणी करते हुए भारत को ‘नरक’ बताया था। मामला सामने के बाद प्रोफेसर गाज गिर चुकी है। तो सरकार ने भी दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात की है।
Read More: Panna Viral Video: ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ साहब…’ पत्नी ने बेरहमी से की पति की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात, देखें वीडियो
इधऱ , बलपुर में एक निजी स्कूल के संचालक ने भगवान राम और हिन्दुओं के लिए व्हाट्सएप स्टेट्स पर अपशब्द लिखे। मामले को लेकर हिंदू संगठन ने आक्रोश जताया और स्कूल में तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन माफी मांगने की मांग कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More: MP Ramjilal Suman Controversy: ‘सांसद का सिर काटने वाले को 51 लाख रुपये का ईनाम’.. जानें किसने दी है सोशल मीडिया पर ये खुली धमकी..
ये पहली बार नहीं है जब कहीं इस तरह की वारदात सामने आई हो। मध्यप्रदेश में लगातार हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने वाली घटनाएं पेश आ रही हैं। कहीं मंदिरों में असमाजिक तत्व तोड़फोड़ करते हैं तो कभी भगवान की मूर्तियों को निशाना बनाया जाता है। बड़ा सवाल ये कि आखिर सनातन को बार बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है। सवाल ये भी कि क्या ये माहौल बिगाड़ने की कोशिश है या फिर सनातन को टारगेट करना आसान हो गया है?