Uncategorized

Husband- Wife Fighting Viral Video: ‘मम्मी मुझे बचाओ..’ बंद कमरे में पत्नी ने कर दी पति की धुनाई, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Husband- Wife Viral Video/ Image Credit: IBC24

सतना। Husband- Wife Fighting Viral Video: सतना में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को उसकी पत्नी कमरे में बंद करके पीट रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो खुद पीड़ित युवक ने बनाया है। यह घटना सतना के सिंधी कैंप इलाके की बताई जा रही है।

Read More: Eid 2025 Latest Mehndi Designs: इस ईद स्पेशल मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, खूबसूरती पर लगाएंगे चार चांद

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक अंकित असवानी है, जो पेशे से मोबाइल शॉप संचालित करता है। वीडियो में उसे पीटने वाली महिला उसकी पत्नी है। दोनों ने कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया है। अंकित का आरोप है कि, उसकी पत्नी उसे लगातार प्रताड़ित करती है और कई बार कमरे में बंद कर उसकी पिटाई करती है। इस संबंध में उसने सतना के कोलगवां थाने में शिकायत भी दर्ज कर चुका है।

Read More: Salary and Allowance Hike Notification: बढ़ गया वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्तों का पेंशन.. संसदीय कार्य मंत्रालय ने जारी किया अधिसूचना, आप भी देखें

Husband- Wife Fighting Viral Video: बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं, पत्नी ने भी अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि पति उसे खर्च नहीं देता और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। दूसरी ओर, वायरल वीडियो में पत्नी को पति की पिटाई करते हुए साफ देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कुछ महीने पुराना है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button