Gujarat Domestic Abuse: पत्नी को हर दिन ऐसे कपड़े पहनाता था पति, सास-ससुर भी देता था साथ, आपबीती सुन पुलिस भी रह गई हैरान

अहमदाबाद: Gujarat Domestic Abuse गुजरात के अहमदाबाद से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कपड़ों में पाबंदी लगाने को लेकर थाने में अपने ही पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि उसका पति उसे हर समय नाइट गाउन पहनने के लिए मजबूर करता है। उसका विरोध करने पर उसका शोषण किया जाता है। सुलह कराने की कोशिश की गई, लेकिन पति ने सुलह नहीं की, जिस वजह से पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
Gujarat Domestic Abuse मिली जानकारी के अनुसार महिला की मई 2023 में शादी हुई थी। उसने अपने ससुराल वालों पर भी आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। उसके ससुराल वाले उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले ही डिसाइड करते हैं कि उसे क्या कपड़े पहनने हैं। वह अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकती। पति से परेशान होकर ही वह अपने ससुराल वालों के पास गई थी, लेकिन उन्होंने पति को समझाने की बजाय उसी के साथ गलत व्यवहार किया।
“वही तय करते हैं कब सोना-जागना है”
महिला ने बताया कि उसका पति एक डॉक्टर है, जो शादी के बाद से ही शराब पीने का आदी हो गया था। जब महिला उसे शराब पीने से मना करती तो वह गाली-गलौज करने लगता। जब महिला ने अपने ससुराल वालों को उसके व्यवहार के बारे में बताया, तो उन्होंने भी पति का ही साथ दिया और महिला के साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला ने ये भी बताया कि उसका पति तय करता था कि उसे कब सोना है और कब जागना है। यही नहीं महिला ने ये आरोप भी लगाया कि अगर वह पति की बात मानने से इनकार करती तो वह गुस्सा हो जाता और उससे लड़ने लगता था। उसने बताया कि सोने से पहले उसे अपने पति के पैरों की मालिश करनी पड़ती थी। महिला ने कहा, “मेरा पति हमेशा इस बात पर जोर देता था कि मैं हमेशा नाइट गाउन पहनूं और जब भी मैं मना करती तो वह और मेरे ससुराल वाले मुझे गाली देते।”