Uncategorized

Gold-Silver Price: गहने बनवाने का शुभ अवसर.. लंबी उछाल के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

Aaj Sona-Chandi Ke Bhav 21 March 2025। Photo Credit: IBC24 File Photo

Aaj Sona-Chandi Ke Bhav 21 March 2025: नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और मुनाफावसूली की गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Read More: Maiya Samman Yojana Latest Update: इस वजह से महिलाओं के खाते में नहीं आ रही योजना की राशि, खटाखट कट रहे लाभार्थियों के नाम! आज ही कर लें ये काम 

आज सोने-चांदी की कीमत (Gold-Silver Price Today)

बता दें कि, बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना कल 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जो एक दिन पहले 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रहने के कारण चांदी में भी 1,700 रुपये की गिरावट आई और यह 1,00,300 रुपये प्रति किलोग्राम बोला गया। बृहस्पतिवार को यह 1.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Read More: CM Yogi Big Statement: ‘राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो..’ अयोध्या दौरे पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, जानें क्यों कही ये बात 

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

HDFC सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली और डॉलर में आए सुधार के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा अमेरिका में वृद्धि की रफ्तार सुस्त होने और मुद्रास्फीति बढ़ने की टिप्पणियों से कीमती धातु में गिरावट आई है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 12.15 डॉलर की गिरावट के साथ 3,032.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। कॉमेक्स सोना वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,036.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Read More: Dr. Death Case: हत्या या आत्महत्या.. घर में संदिग्ध हालातों में मिला महिला डॉक्टर का शव, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी 

कॉमेक्स सोना 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे

कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कॉमेक्स सोना 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए सीमा शुल्कों के संभावित प्रभावों और पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति से जुड़ी चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग होने के कारण इसमें तेज गिरावट सीमित रह सकती है।’’ उन्होंने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है क्योंकि ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि व्यापक जवाबी शुल्क और कुछ अतिरिक्त क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क दो अप्रैल को लागू हो जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button