Uncategorized

CM Nitish Kumar Video Viral: राष्ट्रगान के बीच मंच पर ऐसी हरकत दिखे सीएम नीतीश कुमार, प्रधान सचिव ने टोका, तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

CM Nitish Kumar Video Viral | Source : Tejashwi Yadav X

पटना। CM Nitish Kumar Video Viral: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नीतीश कुमार टना में आयोजित सेपक टकरा विश्वकप- 2025 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान गए जाने की घोषणा के बीच अचानक मंच से उतर गए और प्रतिभागियों से मिलने के बाद शुरू हुए राष्ट्रगान में शामिल हुए। इतना ही नहीं राष्ट्रगान के समय नीतीश कुमार बाजू में खड़े अधिकारी से बातचीत करने लगे।

read more: Chaitra Navratri 2025: 30 मार्च से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, देखें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन का महत्व 

CM Nitish Kumar Video Viral : सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का कथित वीडियो प्रसारित हुआ है। वीडियो में राष्ट्रगान गाये जाने के दौरान मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बगल में खड़े अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ कहते और फिर हाथ जोड़कर मंच के सामने मौजूद लोगों को प्रणाम करते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रधान सचिव हाथ से इशारा कर नीतीश को राष्ट्रगान के दौरान चुप रहने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने शेयर किया वीडियो

इस दौरान प्रधान सचिव हाथ से इशारा कर नीतीश को राष्ट्रगान के दौरान चुप रहने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। कुमार के धुर विरोधी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उक्त वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है।’’ बिहार में पहली बार सेपक टकरा विश्वकप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 20 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित की गई है।

Related Articles

Back to top button