CSK IPL 2019 Controversy: ‘यह एक बड़ी मिस्टेक थी..’ 6 साल बाद MS धोनी ने कबूली अपनी गलती, 2019 के आईपीएल मैच में मचा था खूब बवाल

CSK IPL 2019 Controversy: IPL 2025 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बड़ा खुलासा किया है। मामला 2019 के IPL मैच का है, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में हुए एक मैच के दौरान MS धोनी विवादों में घिर गए थे। उस मैच के आखिरी ओवर में CSK को 18 रन चाहिए थे। धोनी आउट हो चुके थे। तभी अंपायर के नो-बॉल के एक फैसले को बदलने पर धोनी गुस्से में मैदान में उतर गए थे। इस विवाद ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगा था। 6 साल बाद धोनी ने इसे अपनी ‘बड़ी गलती’ माना है।
Read More: IPL 2025 Replacement Rule: आईपीएल शुरू होने से पहले नियमों में बड़ा बदलाव, अब बीच मैच में भी टीम बदल सकते हैं कप्तान
MS धोनी ने एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान इस मामले को याद करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘यह IPL के एक मैच में हुआ था, जब मैं मैदान पर चला गया था। यह एक बड़ी गलती थी। धोनी ने कहा कि ऐसे कई मौके आए हैं जब कुछ चीजें आपको भड़का देती हैं। हम एक ऐसे खेल में हैं जहां दांव बहुत ऊंचे होते हैं, आपसे हर मैच जीतने की उम्मीद की जाती है। आपको बहुत सी चीजें मैनेज करनी पड़ती हैं। धोनी ने आगे कहा कि, इसलिए मैं कहता हूं कि जब आप थोड़े गुस्से में या निराश हों, तो अपना मुंह बंद रखें।
धोनी ने आगे कहा कि, जब आप थोड़े गुस्से में या निराश हों, तो अपना मुंह बंद रखें। कुछ देर के लिए उससे दूर हो जाएं, गहरी सांस लेने की कोशिश करें। यह दबाव को संभालने जैसा ही है। अगर आप खुद को नतीजे से अलग कर सकते हैं, तो इससे मदद मिलती है। MS धोनी ने ये भी कहा कि, आपकी भावनाओं को आपके फैसले लेने को प्रभावित नहीं करना चाहिए। बता दें कि, धोनी की कप्तानी में CSK ने रिकॉर्ड 5 बार IPL जीता है। हालांकि, धोनी अब CSK के कप्तान नहीं हैं, लेकिन 2025 के IPL में खेलेंगे।