बस कुछ दिन और.. फिर चमकेगी इन राशिवालों की किस्मत, गुरु बृहस्पति की चाल बदलने से होगी धन की बंपर बारिश

नई दिल्लीः एक निश्चित समयावधि में हर ग्रह अपना राशि बदलते हैं। चैत्र नवरात्रि के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु ग्रह अभी वृष राशि में संचरण कर रहे हैं। गुरु को राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
Read More : Ravivar Ke Upay in Hindi: आज के दिन करें ये खास उपाय! सूर्यदेव हो जाएंगे प्रसन्न, हर कार्य में मिलेगी सफलता
मिथुन राशि (Mithun Zodiac) : आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही सभी रुके कार्य अब पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही पारिवारिक शांति भी बनी रहेगी।
Read More : MP Heat waves Alert: होली के बाद एमपी में गर्मी का तांडव शुरू, इन जिलों में अगले चार दिन लू का अलर्ट
सिंह राशि (Leo Zodiac) : गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से 11वें भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। साथ ही करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं अगर आप स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, लाभ के योग हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac) : आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनको नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।