खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

एबीवीपी के प्रादेशिक अधिवेशन में कार्यकर्ता की हुई मौत

एक दिन पहले अधिवेशन किया गया खत्म

दुर्ग। स्थानीय सुराना कॉलेज ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 52वें प्रादेशिक अधिवेशन में शामिल हुए एक कार्यकत्र्ता की शुक्रवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया। मृतक कार्यकत्र्ता संजय साहू 23 वर्ष  पिता संतोष साहू मुंगेली जिले के लोरमी तहसील का निवासी था। बताया गया है कि शुक्रवार की शाम उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था। उसे उपचार के लिए नेहरु नगर भिलाई के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दी। कार्यकत्र्ता संजय साहू के निधन पर अधिवेशन का ध्वज उतारा गया और उन्हे सामूहिक श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया गया। कार्यकत्र्ता के आकस्मिक निधन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन के नेता विचलित हो उठे है। उन्होने अधिवेशन की समाप्ति का निर्णय भी लिया है। यह अधिवेशन 5 जनवरी तक आयोजित था। जिसे कार्यकत्र्ता के निधन पर एक दिन पहले ही समाप्त करने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button