छत्तीसगढ़

*हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा |* *सामान्य श्रेणी के अधिकाधिक यात्रियों को मिलेगी आरामदायक यात्रा सुविधा

*हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा |*
*सामान्य श्रेणी के अधिकाधिक यात्रियों को मिलेगी आरामदायक यात्रा सुविधा।*छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट – 27 जुलाई 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है| इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 02 जनरल कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में 28 नवम्बर 2024 से तथा गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 01 दिसम्बर 2024 से उपलब्ध रहेगी | इन अतिरिक्त जनरल कोच के जुडने से इस गाड़ी में 04 जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी | इससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को जनरल कोच में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी | साथ ही सामान्य कोच में यात्रियों की भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रीगण सुगम एवं आरामदायक यात्रा कर सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button