Aaj Sona-Chandi Ke Bhav 08 March 2025: महिला दिवस पर सस्ता हुआ सोना, चांदी का उछला भाव, गहने खरीदने से पहले देखें आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। Aaj Sona-Chandi Ke Bhav 08 March 2025: शादियों के सीजन में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। शादियों के एक सीजन में गहने बनवाने वाले के पसीने छूटने लगे हैं। गोल्ड और सिल्वर के दामों मे लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजार भी सुस्त होने लगा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 08 मार्च 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चलिए जानते हैं कि आज बाजार में सोने-चांदी का भाव क्या है?
होली से पहले सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के रेट में 300 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,150 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,200 रुपये के स्तर पर है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 79,890 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 8 मार्च 2025 का दाम।
आज का चांदी का भाव
8 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 100 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का दाम 99,100 रुपये पर था।