12th Board Exam Paper Leak 2025: 12वीं बोर्ड का अंग्रेजी पेपर लीक, बोर्ड ने रद्द कर दी परीक्षा, जानिए कब होगा एग्जाम

देहरादून: 12th Board Exam Paper Leak 2025 देश के कई राज्यों में इन दिनों 10-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। लेकिन दूसरी ओर लगातार परीक्षाएं रद्द होने और पेपर लीक होने की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड ने 12वीं बोर्ड की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने ऐसा फैसला पेपर लीक होने की संभावना के चलते किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है।
12th Board Exam Paper Leak 2025 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि चंबा जिले के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौवारी में शिक्षकों ने गलती से 10वीं के स्थान पर 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर 7 मार्च को था, जबकि 12वीं का अंग्रेजी का पेपर 8 मार्च को था।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 7 मार्च को एक गुमनाम शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को निर्धारित तिथि और समय से पहले खोल दिया गया था। बोर्ड ने मामले की तुरंत जांच की और “एग्जाम मित्र ऐप” से वीडियो साक्ष्य का उपयोग करके दावे की पुष्टि की।