छत्तीसगढ़

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद हेतु दावा-आपत्ति 12 मार्च तक

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद हेतु दावा-आपत्ति 12 मार्च तक

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 7 मार्च 2025/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वर्ष 2024-25 में जारी विज्ञापन अनुसार कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के संविदा पदों हेतु दावा-आपत्ति 12 मार्च को शाम 5 बजे तक आमंत्रित किया गया है। सूची अनुसार दावा-आपत्ति करने वाले अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। पदों की सूची एवं दावा-आपत्ति का प्रारूप कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर देखी जा सकती है। ज्ञात हो कि कुल 42 पदों में से जिला की स्वीकृत आरओपी 2024-25 में कम पदों की स्वीकृति होने के कारण 33 पदों पर भर्ती किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए रोस्टर अनुसार नीचे से 9 पद का आरक्षण हटाया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button