Uncategorized

Road Accident News Today: जगह एक..24 घंटे..दो हादसे, बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, तो इधर कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, कई घायल

Road Accident in Maharashtra

लातूर: Road Accident in Maharashtra महाराष्ट्र में एक ही जगह पर दो सड़क हादसा हो गया। पहला हादसा सोमवार का है। जहां एक एसटी बस बाइक सवार दो लोगों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 36 यात्री घायल हो गए। जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद जिसके बाद 24 घंटे के भीतर उसी जगह पर एक और हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। एक ही जगह पर हुए दो सड़क हादसा का वीडियो अब सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई है।

Read More: Volodymyr Zelensky Tweet: रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब लगेगा विराम! वोलोदिमीर जेलेंस्की हुए इस काम के लिए तैयार, ट्रंप के साथ नोकझोंक का जताया अफसोस 

Road Accident in Maharashtra मिली जानकारी के अनुसार, घटना लातूर जिले के नांदगाव पाटी के पास हाइवे पर हुई। जहां 3 मार्च को नांदेड से लातूर जा रही बस आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब नांदगाव पाटी के पास पहुंची, तो सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई। जिसको बचाने के चक्कर में बस पलट गई। इस घटना में 36 या​त्री घायल हो गए। इस भयानक हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस को सड़क पर पलटते हुए देखा जा सकता है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

Read More: International Women’s Day 2025: शनिवार को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, क्या इस बार की थीम जानें यहां 

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा, स्थानीय लोग भी पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। सभी घायलों को तुरंत लातूर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More: Contract Employees Regularization Latest Update: सभी संविदा कर्मचारी होंगे नियमित? सरकार ने किया निगम का गठन, जल्द आएगा बड़ा फैसला 

जिसके बाद उसी जगह पर एक और हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्य​क्ति कई दूर जाकर फेंका गया और उसकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार भी डिवाडर पर चढ़ गया। कार के भी परखच्चे उड़ गए। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। अब इस घटना वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलहो रहा है।

Related Articles

Back to top button