Uncategorized

Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के प्रेम विवाह के लिए मिल सकती है मंजूरी, कारोबार में तरक्की, इन लापरवाहियों से बचें, वर्ना होगा नुकसान!

Aaj Ka Rashifal | Image Source | ibc24 archives

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष में 12 राशियों का विवरण है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना ​राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 04 मार्च 2025 मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जातक धन संपदा पाकर धनवान बनेंगे। जातकों को धन की प्राप्ति होगी। राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर बनाया जाता है। राशिफल संभावनाओं पर आधारित होता है और व्यक्ति के कर्मों और परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है।

Read More : Bilaspur Railway Station Hotel Rape : रेलवे स्टेशन के मास्टर ने महिला कर्मी को प्रेमजाल में फंसाया, फिर होटल में बुलाकर किया ये कांड, पुलिस पहुंची तो रह गए दंग

मेष (Aries)

Aaj Ka Rashifal: आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। अध्ययन एवं शिक्षण से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। फोर्स से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। राजनीति में आपके विरोधी परास्त होंगे। विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में आपकी बौद्धिक कुशलता की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपको वाहन सुख और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। कोई महत्वपूर्ण अभियान शुरू करने की जिम्मेदारी मिलेगी।

वृषभ (Taurus)

Aaj Ka Rashifal: आज अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में विवाद हो सकता है। व्यापार में आया विघ्न किसी परिजन के सहयोग से दूर होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। राजनीति में आपके नेतृत्व की प्रशंसा होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को नवीन जिम्मेदारी मिलेगी।

Read More : 10th-12th Board Exam Paper Leaked : 10वीं और 12वीं की परीक्षा के पेपर बेचने का झांसा, ग्रुप बनाकर करता था फ्रॉड, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

मिथुन (Gemini)

Aaj Ka Rashifal: आज आप अपने कार्य से अधिक मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे। भोग विलास में अभिरुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में अपने कार्य को दूसरों पर छोड़ने से नुकसान हो सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्य स्वयं करें। नौकरी में उच्च अधिकारियों से अनबन हो सकती है। वाहन धीरे चलाएं अन्यथा दुर्घटना की संभावना है।

कर्क (Cancer)

Aaj Ka Rashifal: आज विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण मिलेगा। व्यापार में नए सहयोगी उन्नति में सहायक होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी का मार्गदर्शन मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में लगे लोगों को धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Read More : Girlfriend Demands iPhone : प्रेम में फायदा! गर्लफ्रेंड करती थी महंगे गिफ्ट की डिमांड, Iphone मांगी तो युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, भाभी ने खोल दिए सारे राज़

कन्या (Virgo)

Aaj Ka Rashifal: आज किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। व्यापार में नए साझेदार बनने से उन्नति होगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी स्वयं लें, दूसरों पर निर्भर न रहें। राजनीति में उच्च पद एवं सम्मान मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

तुला (Libra)

Aaj Ka Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। व्यापार में आपकी सोच और रणनीति से उन्नति होगी। नौकरी में मनचाहा कार्य मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कृषि कार्य में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखन कार्य में लगे लोगों को उच्च सम्मान प्राप्त होगा।

Read More : Naxal Operation Plan In CG : नक्सलवाद पर अब अंतिम प्रहार! बस्तर में सक्रिय नक्सली अब मांगेंगे पानी, इतने हजार जवान बीहड़ों में तैनात

वृश्चिक (Scorpio)

Aaj Ka Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपसे अकारण उलझ सकता है। व्यापार में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। राजनीति में विरोधी अधिक सक्रिय होंगे। विज्ञान और शोध कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। भवन निर्माण के क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

Aaj Ka Rashifal: आज नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। राजनीति में महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है। व्यापार में सूझबूझ लाभकारी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। शेयर, लॉटरी और दलाली क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। छोटी यात्राओं के योग हैं।

Read More : Holi Special Train List 2025: होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी… रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

मकर (Capricorn)

Aaj Ka Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। व्यापार में मेहनत ज्यादा और आय कम होगी। निवेश से पहले सोच-विचार करें। भोग-विलास की सामग्री पर अधिक धन खर्च करेंगे। राजनीति में उच्च पद मिल सकता है। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। भूमि संबंधी कार्यों में सरकारी अड़चनें आ सकती हैं।

कुंभ (Aquarius)

Aaj Ka Rashifal: आज परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा निर्णय लें। व्यवसाय के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ सकती है।

Read More : Gold ETF Return: गोल्ड ETF से बनेगा पैसा..! इन टॉप 10 गोल्ड ETF में मिल रहा है छप्पर फाड़ रिटर्न, जानें टॉप 10 गोल्ड ईटीएफ

मीन (Pisces)

Aaj Ka Rashifal: आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापारिक योजना सफल होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। राजनीति में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता और सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। शेयर और लॉटरी से धन लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button