Barat Per Hamla : शादी में दबंगों का तांडव! डीजे के धुन में दुल्हन लेने निकली थी बारात, बीच रास्ते में दूल्हा और बहन के साथ कर दिया ये कांड

मुरैना : Morena News : जिले में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में लूट, डकैती और फायरिंग जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां एक दूल्हे की बारात पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा अर्जुन वाल्मीकि और उसकी छोटी बहन घायल हो गए। घटना के बाद परिवार वालों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। Barat Per Hamla
Barat Per Hamla : गंज रामपुर इलाके से अर्जुन वाल्मीकि की बारात धौलपुर, राजस्थान के लिए रवाना हुई थी। जब बारात अंबाह बायपास लालौर फाटक से गुजर रही थी तभी कुछ दबंगों ने रास्ता घेरकर हमला कर दिया। पहले तो रास्ता रोकने को लेकर विवाद हुआ फिर देखते ही देखते बारात पर पथराव शुरू हो गया। इस हमले में दूल्हा अर्जुन और उसकी बहन रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात की निकासी के दौरान ट्रैफिक जाम लग गया था, जिससे कुछ स्थानीय लोग नाराज थे। इसी गुस्से में दबंगों ने दूल्हे की गाड़ियों को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
Barat Per Hamla : पथराव में दूल्हे और उसकी बहन को गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद पुलिस ने बारात को रवाना किया और मामले की जांच शुरू की। घायल दूल्हे ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करने के बजाय बारात लौटने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर बदमाश इतनी बेखौफी से बारात पर हमला कैसे कर सकते हैं?