छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेसजनो के सामुहिक प्रयासों से बना भिलाईनगर शहर जिला-ताम्रकार

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग रायपुर के प्रदेशउपाध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार ने एक जारी बयान में कहा हैं कि भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी बनाने भिलाई के लिये भूपेश बघेल एवं कांगे्रसजनों ने कई वर्षों से सामुहिक प्रयास के कारण ही आज भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अस्तित्व में आया। नये साल में भिलाई के कांग्रेसजनों को तोहफा देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार कांगे्रस के वरिष्ठ नेता अमीरचंद्र अरोरा, लल्लन तिवारी, ब्लॉक कांगे्रस कमेटी क्रं . 1 के अध्यक्ष प्रभाकरराव जनबन्धु, हीरालाल प्रजापति, रविन्द्र पंडित, भरतलाल सिंह डा. अजय यादव आदि ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  श्रीमति सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा,पी. एल पुनिया एवं भूपेश बघेल ,  ताम्रध्वज साहू एवं मोहन मरकाम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अब यहां के कार्यकर्ताओं को पहले से ज्यादा सक्रियता आयेगी एवं संगठन मजबूत होगा एवं शीघ्र ही कार्यकारिणी गठन करने का अनुरोध किया हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button