Uncategorized

DA Hike Latest Update: अब मालामाल होंगे सरकारी कर्मचारी, महंगाई भत्ते में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी, इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

DA Hike Latest Update

मुंबईः DA Hike Latest Update केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग बनाने का ऐलान किया है। राज्यों में इस आयोग की सिफारिशों के लागू होने में समय लग सकता है। इससे पहले राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर रही है। इसी बीच अब होली से ठीक पहले महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा मिला है। फडणवीस सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

Read More: Non-Veg Served at Mess on Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर राजधानी के इस यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, मेंस में परोसा गया नॉनवेज, आपस में भिड़े छात्र 

DA Hike Latest Update महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 5वें वेतन आयोग के अपरिवर्तित वेतनमान के तहत 12 प्रतिशत का इजाफा किया, जो 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी है। सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, डीए को 443 प्रतिशत से संशोधित कर 455 प्रतिशत किया गया है। इसका भुगतान फरवरी, 2025 की सैलरी के साथ नकद में किया जाएगा। इसमें 1 जुलाई, 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक का बकाया भी शामिल है।

Read More: LIC Share Price Target 2030: भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयर्स में आज दिखेगा ताबड़तोड़ उछाल! दोपहर 12 बजे के बाद निवेशकों की होने वाली है चांदी

17 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

राज्य वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि डीए बढ़ोतरी से करीब 17 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आदेश में कहा गया है कि संशोधित महंगाई भत्ते पर होने वाले खर्च को सरकारी कर्मचारियों के लिए संबंधित वेतन और भत्ते के मद में आवंटित बजटीय प्रावधानों से पूरा किया जाएगा। अनुदान प्राप्त संस्थाओं और जिला परिषद कर्मचारियों के लिए व्यय को उनकी वित्तीय सहायता के लिए निर्दिष्ट उप-शीर्षों के अंतर्गत दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button