Uncategorized

RRB Group D Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी.. 30 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे होगा चयन

RRB Group D Recruitment 2025 Apply Online| Photo Credit: IBC24 File Image

RRB Group D Recruitment 2025 Apply Online: अगर आप भी 10वीं पास हैं और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा निकाली गई आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती में आवेदन करने से चुक गए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि,  रेलवे की कुल 32,438 रिक्त पदों पर भर्थी होनी है, जिसके लिए RRB की जोनल वेबसाइट  rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

SBI Retired Employee Latest News: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी.. SBI ने 1 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा 

RRB Group D Recruitment 2025: 32,438 रिक्तियों पर भर्ती

बता दें कि, उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 पदों पर उपलब्ध 32,438 रिक्तियों के लिए आवदेन करने के लिए  1 मार्च 2025 तक का अधिक समय मिल गया है। इसके साथ ही अब 3 मार्च 2025 तक आप इसके लिए फीस जमा कर सकते हैं। ऋुटि सुधार के लिए 4 से लेकर 13 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड के मुताबिक, एक अभ्यर्थी एक ही RRB के लिए आवदेन कर सकता है। एक से अधिक जोन में अप्लाई करने पर फॉर्म रद्द हो जाएगा।

RRB Group D Recruitment 2025:  उम्मीदवार की योग्यता

RRB ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए.।थ ही आईटीआई भी किया होना चाहिए।

RRB Group D Recruitment 2025:  उम्मीदवार की उम्र

आयु सीमा 18 से 36 साल तय की गई है। एससी/एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को पांच साल की छूट मिलेगी।

RRB Group D Recruitment 2025: कैसे होगा चयन

RRB  ग्रुप डी की इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे, उन्हें सबसे पहले कंप्यूटर आधारिक टेस्ट देना होगा। इस परीक्षा में पास होने के बाद कैंडिडेट का मेडिकल चेकअप होगा। इसके बाद आखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए नियुक्ति मिलेगी।

Read More: CSIR CDRI Recruitment 2025 Apply Online: सीडीआरआई में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास वाले भी कर सकेंगे आवेदन, देखें डिटेल्स 

RRB Group D Recruitment 2025 Apply Online:  कैसे करें आवेदन

  • कैंडिडेट इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर वजाएं
  • अब होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में सबसे ऊपर भर्ती से जुड़ी सारी नोटिफिकेशन की सारी डिटेल पढ़ें।
  • अब स्क्रीन पर दिख रही अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप अकाउंट लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भर लें.।साथ ही आवेदन फीस जमा कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा हेने के बाद भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

 

Related Articles

Back to top button