CM Dr. Mohan Yadav Visit : GIS समिट में विकसित एमपी की झलक, सीएम डॉ. मोहन यादव आज तैयारियों का लेंगे जायजा

भोपाल : CM Dr. Mohan Yadav Visit : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, वे नवनियुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे।
CM Dr. Mohan Yadav Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सुबह 10:30 बजे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में 210 नवनियुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद सुबह 11:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में GIS की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे । दोपहर 12:30 बजे मानव संग्रहालय में GIS की तैयारियों का जायजा लेंगे। शाम 6:50 बजे सदर मंजिल में GIS की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
CM Dr. Mohan Yadav Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अपने रणनीतिक प्रयासों से औद्योगिक विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। निवेशकों को अधिक प्रभावी अवसर देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य के प्रमुख 6 सेक्टर्स पर केंद्रित समिट के आयोजन की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह पहली बार होगा जब हर सेक्टर के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और निवेशक एक मंच पर आकर विशेषज्ञ चर्चाओं, अवसरों और नीतिगत सुधारों पर संवाद करेंगे। इससे निवेश प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाया जा सकेगा।