Road Accident News Today: दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर पांच लोगों की मौत, कई घायल

हजारीबाग: Road Accident News Today झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Road Accident News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाराणसी-सुल्तानपुर हाई-वे पर बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास हुई है। बताया जा रहा है कि कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार गांव से 11 लोग एसयूवी में सवार होकर महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद एसयूवी चालक लापता है।
Read More: #SarkaronIBC24: पूरी हुई बीजेपी की 27 साल की कसक! रेखा के राजतिलक से खत्म हुई बेचैनी
हादसे में दिनेश यादव की 30 वर्षीया पत्नी बेबी देवी, बंशी यादव के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव, रंजीत यादव के 5 वर्षीय पुत्र अनुराग, गिरधारी यादव की 66 वर्षीया पत्नी केसिया देवी और रामखेलावन सिंह की 65 वर्षीया पत्नी मतिया देवी की मौत हो गई। घायलों में शंभू सिंह की पत्नी कांति देवी, बंशी यादव की पत्नी धनवा देवी, सोहन यादव की पत्नी मुनिया देवी, रंजीत यादव का भगीना पवन शामिल है।
घटना की सूचना पर गांव के ही एक व्यक्ति शिव सागर सिंह के पुत्र मन्नु कुमार, जो बनारस में रह रहे थे, वे सुबह ही घटनास्थल पर पहुंचे। उसी ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल के लिए सुबह में ही रवाना हो गए। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच में जुट गई है।