छत्तीसगढ़

अखंड ब्राह्मण समाज रतनपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय सत्संग

अखंड ब्राह्मण समाज रतनपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय सत्संग

सबका सँदेश कान्हा तिवारी–
रतनपुर में साध्वी महंत प्रज्ञा भारती ने भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत रखने में ब्राह्मण समाज के योगदानो की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय वर्ण व्यवस्था में ब्राह्मण समाज को धरती का देव माना गया है क्योंकि ब्राह्मण वंश परंपरा से नहीं बल्कि अपने कर्म अनुसार समाज में सम्मान के योग्य बनते हैं क्योंकि जिस समाज को प्रभु राम ने एवं कृष्ण ने पूजा था। वही समाज आज अपने नैतिक दायित्वों एवं कर्तव्यों से समाज को दिशा बोध करा सकता है। अखंड ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती ने आगे कहा कि कि आज देश संकट काल से गुजर रहा है ऐसे में हम सबका दायित्व है कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए मिलजुल कर के और संगठित होकर के कार्य करें ऐसे में अखंड ब्राह्मण समाज का गठन होना गौरव की बात है।उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करके समाज को आगे बढ़ाने में अपने नैतिक दायित्व एवं कर्तव्यों को कभी ना भूले। सत्संग के पूर्व पंढरीनाथ मंदिर के प्रबंधक एवं पुजारी पंडित आनंद नगरकर ने साध्वी प्रज्ञा भारती का श्रीफल एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। अखंड ब्राह्मण समाज की ओर से अध्यक्ष पंडित विजय तिवारी सचिव पंडित शेषदेव मिश्रा महिला इकाई की विकासखंड सचिव श्रीमती पुष्पा तिवारी, शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रमुख श्रीमती मीरा शर्मा, अनिल शर्मा, पंडित रामकृष्ण तिवारी, पंडित राजू शर्मा,श्रीमती जयंती मिश्रा, श्रीमती सुशीला शर्मा,ने साध्वी प्रज्ञा भारती का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए पंडित अनिल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय साध्वी प्रज्ञा भारती दीदी से कराया। आभार निवेदन मंदिर प्रबंधक पंडित आनंद नगरकर ने किया।इस अवसर पर विभागसह कार्यवाह संतोष यादव, पं. अभिनय तिवारी,संस्कार भारती के अध्यक्ष शुकदेव कश्यप, मंत्री दिनेश पांडेय, श्रीमती कपिला यादव,श्रीमती स्वीटी शर्मा, श्रीमती सुनीता सोनी, रविंद्र सोनी,ज्ञानाधार शास्त्री, पवन विश्वकर्मा,सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button