दुर्ग निगम में भाजपा की बनेगी शहर सरकार, महापौर के साथ ही पूर्ण बहुमत में जीत कर आये भाजपा पार्षद

साठ वार्डों में भाजपा के 40, कांग्रेस के 12 और 8 निर्दलीय पार्षदों ने लहराया जीत का परचम
दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव के तहत दुर्ग नगर निगम में महापौर की भारी जीत के साथ ही 60 वार्डों में से 40 वार्डोँ पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत में आई है। वहीं इस बार मात्र 12 सीटों पर ही कांग्रेस के पार्षद जीत हासिल कर सके जबकि इस बार 8 निर्दलीय पार्षद जीत कर सदन में पहुंच रहे है।
इन दिग्गजों को करना पड़ा हार का सामना:-
इस चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज को भी हार का सामना करना पड़ा। इसमें सबसे पहला नंबर नगर निगम में इस बार सभापति रहे राजेश यादव अपने वार्ड से चुनाव हार गये है। वहीं पूर्व विधायक अरूण वोरा के सबसे खास समर्थक राजेश शर्मा भी इस बार चुनाव में पराजित हो गये। इसके साथ ही निगम के हमेशा चर्चा में रहने वाले लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी को भी इस कई चुनाव में हार का स्वाद चखना पड़ा। पार्षद भोला महोबिया, शकुन ढीमर भी इस चुनाव में पराजित हो गये। इसके साथ ही जानी मानी पार्षद कन्या ढीमर अनूप चंदनिया की पत्नी सविता चंदनिया भी चुनाव हार गई। वही भाजपा के जाने माने नेता विनायक नातू भी चुनाव में पराजित हो गये उनके एक निर्दलीय प्रत्याशी ने पराजित किया है।
जीतने वाले दिग्गज पार्षद:-
पूर्व महापौर आर एन वर्मा, एमआईसी प्रभारी संजय कोहले, स्वास्थ्य प्रभारी रहे हमीद खोखर की पत्नी श्रीमती रूबिना खोखर,दीपक साहू,भास्कर कुंडले, पूर्व पार्षद एवं अरूण वोरा के चहेते समर्थक प्रकाश गीते कांग्रेस से टिकिट नही मिलने से निर्दलीय चुनाव लडे और अपनी जीत को बरकरार रखा।
वहीं भाजपा के ज्ञानेश्वर ताम्रकार,नरेन्द्र बंजारे, दिनेश देवांगन की पत्नी लीना देवांगन, चन्द्रशेखर चंद्राकर, वही अजीत वैद्य टिकिट नही मिलने से निर्दलीय चुनाव लडकर जीत हासिल की है। देवनारायण चन्द्राकर, प्रमोद पाटिल की पत्नी रंजिता प्रमोद पाटिल, काशीराम कोसरे, श्याम शर्मा, चुनाव जीतने में सफल रहे।
वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी मनीषा साहू ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
मनीष मिश्रा को 1614 वोटो से हराया जबकि यहां कांग्रेस प्रत्याशी चिराग शर्मा तीसरे नंबर पर रहे इन्हें कुल 335 वोट ही मिले।
वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी गोविंद देवांगन ने कांग्रेस प्रत्याशी धनवंतिन विष्णु निषाद को लगभग 118 वोटो से पराजित किया।
वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र बंजारे ने कांग्रसे के प्रत्याशी
विजय साहू को 921 वोटो से पराजित किया।
वार्ड 4 में भाजपा प्रत्याशी लीना दिनेश देवांगन ने कांग्रेस की
उम्मीदवार प्रेमी ठाकुर उर्फ पिंकी ठाकुर को 16 सौ से अधिक मतो से पराजित कर फिर एक बार इस सीट पर भाजपा का और अपने परिवार का सीट बरकरार रखने में कामयाब रही।
वार्ड 5 से कांग्रेस के विजयंत पटेल ने भाजपा के ओमप्रकाश पटेल को
मात्र 8 वोटो से हराया।
वार्ड 6 से भाजपा के केन्डीडेट निलेश अग्रवाल ने दुर्ग के सभापति राजेशयादव को
118 वोटो से हरा दिया है।
वार्ड 7 से निर्दलीय पार्षद जितेन्द्र ताम्रकार की हुई जीत। इन्होंनेभाजपा प्रत्याशी कविता विकास सेन को हराया यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी
सरोज यादव तीसरे स्थन पर पहुंच गई।
वार्ड 8 तकियापारा से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं लोककर्म प्रभारी
अब्दुल गनी को भाजपा प्रत्याशी अब्दुल खालिक शेरू ने 8 सौ से अधिक मतो से हराया। इस सीट पर पिछले कई बार से कांग्रेस का कब्जा था। अब्दुल गनी को चुनाव हारने का कारण बने निर्दलीय प्रत्याशी और आप के उम्मीदवार इनके वोट बंटने के कारण इन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। इसमें भाजपा के लोकप्रिय
प्रत्याशी ज्ञानेश्वर ताम्रकर को कांग्रेस प्रत्याशी को 30 वोटो से पराजित किया।
वार्ड 10 से भाजपा के प्रत्याशी चन्द्रशेखर चन्द्राकर ने कांग्रेस
प्रत्याशी दिपेश देवांगन को 1545 वोटो से पराजित करने में सफल रहे।
वार्ड 11 के भाजपा के आशीष चन्द्राकर ने निर्दलीय प्रत्याशी सतीश
देवांगन को 1045 वोटो से पराजित किया यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता देवांगन को मात्र 106 वोट ही हासिल हो सका।
वार्ड 12 में निर्दलीय प्रत्याशी अजीत वैद्य ने भाजपा प्रत्याशी कुणाल
मेश्राम को 498 वोटो से पराजित किया यहां भी कांग्रेस प्रत्यशी मोहित वालदे की स्थिति अत्यधिक खराब रही जिसके कारण कांग्रेस को मात्र 115 वोट ही प्राप्त हो सका।
वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय कोहले ने 1306 वोटो से आम आदमी
पार्टी के प्रत्याशी को हराया। यहां भाजपा को कोई प्रत्याशी नही था।
वार्ड 14 में भाजपा के उम्मीदवार ललिता ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी
राम कुमारी शंकर ठाकुर को 123 वोटो से हराने में सफल रही।
वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी युराज कुंजाम ने अपने निकटतम प्रत्याशी
निर्दलीय पायल नेताम को करीब 4 सौ वोटो से पराजित करने में सफल रहे।
वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। यहां निर्दलीय
प्रत्याशी खिलावन मटियार ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश मुजुमदार को 58 मतो से पराजित कर दिया है।
वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी सुरूचि उमरे ने निर्दलीय प्रत्याशी लता
सेन को करीब 528 वोट से हराकर बाजी मार ली है।
वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी देवनारायण चन्द्राकर ने अपने निकटतम
निर्दलीय प्रत्याशी 369 वोटो से महेन्द्र कुमार सागरवंशी को हराया है।
वार्ड 19 से भाजपा के दमदार पार्षद रहे प्रमोद पाटिल की पत्नी भाजपा
प्रत्याशी रंजीता प्रमोद पाटिल ने कांग्रेस प्रत्याशी हीरा काशीराम रात्रे को करीब साढे 3 सौ वोटो से हरा दी है।
वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी दमाहे ने 162 वोटो से
कांग्रेस केन्डिडेट किरण हरीश साहू को हराकर यहां के पार्षद बनने में सफल हो गये।
वार्ड 21 में भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी
मीरा सिंह को हराकर पार्षद पद पर कब्जा जमाया है।
वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी काशीराम कोसरे एक बार फिर जीतने में सफल
रहे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लोकेश कुमार चक्रधारी को 1117 वोटो से हरा दिया है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद ही कमजोर रहा है।
वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी मनोज सोनी कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पाली को 375 वोटो से पराजित करने में सफल रहे।
वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पायल अनूप पाटिल ने भाजपा
प्रत्याशी जयश्री देशमुख को 162 वोटो से पराजित करने का कार्य किया है।
वार्ड 25 से कांग्रेस प्रत्यशी मनीषा सोनी ने भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा
कमल सोनी को 138 वोटो से पराजित करने में सफल रही।
वार्ड 26 से पूर्व महापौर व कांग्रेस प्रत्याशी आर एन वर्मा ने भाजपा
के चंद्रभान मंघनानी पिंकी को 709 वोट से पराजित कर पिछले कइ बार से पार्शद रहे श्री वर्मा ने एक नया रिकार्ड बनाया है। इससे साथ ही इनकी पत्नी पिछले बार पार्षद और एमआईसी मेंबर रही। इस वार्ड पर पति पत्नी का कई चुनावों से कब्जा है जिसको इस बार भी बरकरार रखने में सफल रहे।
वार्ड 27 से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष बघेल ने भाजपा के बलीराम यादव को
7 सौ 83 वोटो से पराजित किया।
वार्ड 28 से भाजपा प्रत्याशी ममता ओमप्रकाश सेन ने कांग्रेस प्रत्याशी
शबाना निशा कुरैशी को लगभग साढे 7 सौ मतो से पराजित किया।
वार्ड 29 से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई। यहां बबिता यादव ने भाजपा
प्रत्याशी रोशनी फत्ते साडू को 608 वोटो से पराजित कर दी है।
वार्ड 30 से श्याम शर्मा ने कांग्रेस के भोला महोबिया को 5 सौ से अधिक मतो से हराया
वार्ड 31 में भाजपा प्रत्याशी हर्षिका संभव जैन ने कांग्रेस की मीना
मानिकपुरी को हराया जबकि बार कौसिंल की अध्यक्ष नीता जैन निर्दलीय प्रत्याशी यहां तीसरे नंबर पर रही।
वार्ड 32 में भाजपा प्रत्याशी जीतू महोबिया ने कांगे्रस के संजय
ताम्रकार को पराजित किया।
वार्ड 33 से शशि भाई साहू ने कांगेस के अम्बा भूपेन्द्र सेन को हराया।
वार्ड 34 से भाजपा के कमल देवांगन ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्या ढीमर को हराया
वार्ड 35 से भाजपा प्रत्याशी कुलेश्वर साहू ने कांग्रेस के शत्रुहन
चक्रधारी को हराया
वार्ड 36 से प्रतिभा सुरेश गुप्ता निर्दलीय हुई विजयी। भाजपा की पूनम
दीपक यादव को हराया
वार्ड 37 से भाजपा प्रत्याशी शिव नायक ने निर्दलीय प्रत्याशी लंगूर
सोनी को 286 वोटो से हराने का कार्य किया है, यहां भी कांग्रेस इस बार तीसरे पायदान पर रही है।
वार्ड 38 में भाजपा केन्डिडेट रामचन्द्र सेन ने कांग्रेस के केन्डिडेट
मनोज सिन्हा को 337 वोट से चुनाव जीता है।
वार्ड 39 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गुलाब वर्मा ने कांगे्रस
के उम्मीदवार शकुन ढीमर को 509 वोटो से हरा दिया है।
वार्ड 40 में भाजपा प्रत्याशी सरिता विनोद चन्द्राकर ने कांग्रेस
प्रत्याशी दानेश्वरी अनिल देशमुख को 192 मतो से पराजित किया।
वार्ड 41 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी एवं स्वास्थ्य प्रभारी रहे
हमीद खोखर की पत्नी रूबिना हमीद खोखर ने भाजपा प्रत्याशी जयंती साहू को 1258 मतो से पराजित कर कांगे्रस के इस सीट को बरकरार रखने में रूबिना खोखर कामयाब रही।
वार्ड 42 से कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडे प्रकाश गीते ने
भाजपा के ताम्रध्वज यादव को 94 वोटों से पराजित किया है।
वार्ड 43 में कांगे्रस के दीपक साहू ने भाजपा प्रत्याशी विवेक सिन्हा
पिन्टू को 440 वोटो से हराया है।
वार्ड 44 में भाजपा ने कांग्रेस को पराजित कर दिया। भाजपा के उम्मीदवार
मनीष कुमार कोठारी ने कांग्रेस को प्रकाश जोशी को 86 वोटो के अंतर से पराजित किया।
वार्ड 45 में भाजपा प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने पूर्व विधायक अरूण के
सबसे खास व्यक्ति कांग्रेस प्रत्याशी राजेश शर्मा को 275 मतो से पराजित किया। ज्ञातव्य हो कि पिछले कई बार से यहां के पार्षद पद पर राजेश शर्मा या उनकी धर्मपत्नी के कब्जे में था।
वार्ड 46 में भाजपा प्रत्याशी लीलाधर पॉल ने कांग्रेस के नीलरतन सोनी
पर 724 वोटो से जीत हासिल की है।
वार्ड 47 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. देवनारायण तांडी ने आम आदमी पार्र्टी
के उम्मीदवार मुकेश नायक को 413 वोटो से हराकर जीत हासिल की है ।
वार्ड 48 से भाजपा के लोकेश्वरी ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश्वरी ठाकुर को 30 वोटो से हरा दी है।
वार्ड 49 में कांग्रेस प्रत्याशी भास्कर कुंडले ने भाजपा प्रत्याशी
प्रीती चन्द्रभान चन्द्राकर को 212 वोटो से पराजित किया।
वार्ड 50 से कांग्रेस उम्मीदवार रेखा बंजारे भाजपा के उम्मीदवार
त्रिवेणी साहू को 344 वोटो से हराया है।
वार्ड 51 में भाजपा प्रत्याशी जेम्स साजन जोसफ ने निर्दलीय प्रत्याशी
अश्वनी साहू को 122 वोटो से हराया है।
वार्ड 52 में भारतीय जनता पार्टी के केन्डिडेट गुलशन गायत्री साहू ने
कांग्रेस के केन्डिडेट सुधीर चंदेल को 1457 वोटो की बडे अंतर से पराजित किया।
वार्ड 53 से निर्दलीय प्रत्याशी सबिता साहू ने भाजपा के प्रसिद्ध नेता
विनायक नातू को 565 वोटो से पराजित करने में सफल रही है।
वार्ड 54 से भाजपा प्रत्याशी हिरौन्दी चंदनिया ने कांग्रेस के सविता
अनूप चंदनिया को 1679 वोटो से इस चुनाव में बूरी तरह पराजित कर दी।
वार्ड 55 में कांग्रेस प्रत्याशी अश्वनी कुमार निषाद ने भाजपा
प्रत्याशी भूपेन्द्र साहू राजेश को 922 मतो से हराने का काम किया है।
वार्ड 56 से निर्दलीय प्रत्याशी ललित ढीमर ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती
कुमारी राकेश भारती साहू को 255 मतो से पराजित कर पार्षद बनने में सफल रही।
वार्ड 57 में भाजपा प्रत्याशी सरस कुमार निर्मलकर ने कांग्रेस
प्रत्याशी को 803 मतो से पराजित किया है।
वार्ड 58 में भाजपा के उम्मीदवार रेशमा सोनकर ने बहुजन समाज पार्टी के
प्रत्याशी ममता चौरे को 1022 वोटो से हराया है।
वार्ड 59 में भारतीय जनता पार्टी के केन्डिडेट निलम शिवेन्द्र सिंह
परिहार ने निर्दलीय प्रत्याशी 211 वोटो से हराने का काम किया है।
वार्ड 60 में कांग्रेस प्रत्याशी नीरा खिचारिया ने भाजपा प्रत्याशी
श्वेता ओझा ताम्रकार को 152 वोटो से पराजित किया।