Uncategorized

Women Alcohol Drinking Percentage: किस राज्य की महिलाएं पीती है सबसे ज्यादा शराब? जवाब जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, एक क्लिक में जानें सबकुछ

Women Alcohol Drinking Percentage/ Image Credit: IBC24 File Photo

नई दिल्ली : Women Alcohol Drinking Percentage:  भारत में कई राज्य ऐसे हैं जहां जमकर शराब पी जाती है। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि, देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा शराब पी जाती है। वहीं लोगों के मन में ये सवाल भी आते हैं किन राज्यों में पुरुष या महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करते हैं। सभी सवालों का जवाब एक सर्वे के जरिए सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे के जरिए यह बात सामने आई है कि भारत के नॉर्थ ईस्ट प्रांत के राज्यों ने इस सूची में टॉप पर जगह बनाई है। सर्वे के मुताबिक यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro For Board Students :अब एग्जाम सेंटर पहुंचने में नहीं होगी देरी, बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली मेट्रो ने किया ये खास इंतजाम 

इस राज्य में सबसे ज्यादा महिलाएं पीती है शराब

Women Alcohol Drinking Percentage:  इस सर्वेक्षण के मुताबिक असम में शराब पीने वाली महिलाओं का अनुपात सबसे ज्यादा है। जहां देश में 15-49 साल की महिलाओं के बीच शराब पीने का औसत 1.2 फीसदी है, वहीं असम में यह औसत 16.5 फीसदी के करीब है। इस सूची में असम के बाद मेघालय ने जगह बनाई है, जहां 8.7 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।

यह भी पढ़ें: Katghora Nagar Palika Result: कटघोरा में ‘राज के माथे जीत का ताज’.. भाजपा के आत्मानारायण को दी शिकस्त, ज्यादातर वार्डों में पंजा का कब्जा

तीसरे नंबर पर है अरुणाचल प्रदेश

Women Alcohol Drinking Percentage:  वहीं अरुणाचल प्रदेश इस सूची में तीसरे नंबर पर है जहां 3.3 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। सिक्किम में 0.3 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 0.2 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। एक और दिलचस्प आंकड़ा बता दें कि सर्वे के मुताबिक देश में अरुणाचल प्रदेश के पुरुष सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। यहां 15-49 साल के 59% पुरुष शराब का सेवन करते हैं।

Related Articles

Back to top button