MP Dhar Road Accident: अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी मोटरसाइकिल, बाइक सवार 4 लोगों की मौत, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे सभी

धार: MP Dhar Road Accident मध्यप्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है।
MP Dhar Road Accident जानकारी के अनुसार, घटना धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र का है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक कुएं में गिर गई। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। अब पुलिस घटना स्थल पहुंचकर सभी मृतकों को कुएं से बाहर निकालकर शव को पीएम के लिए भेज रहे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले आज मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक भीषण दुर्घटना हो गई। ट्रेवलर और एक बाइक एक टैंकर से टकरा गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।