Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025: भाजपा ने निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने 40 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागी होकर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ उतरे थे चुनावी मैदान में
कांकेर: Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025 छत्तीसगढ़ पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, जिसके बाद राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। लेकिन दूसरी ओर राजनीतिक दलों की मुसीबत पार्टी के ही नेता बढ़ाने में लगे हुए हैं। जी हां भाजपा-कांग्रेस सहित सभी दलों के नेता टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बागी होकर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। वहीं, पार्टी भी बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हट रही है।
Nagriya Nikay Chunav Chhattisgarh 2025 मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी लगातार निकाय चुनाव में बागी तेवर दिखाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पार्टी ने आज कांकेर से बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे 14 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है।
भाजपा की ओर से जारी आदेश में कांकेर नगर पंचायत से 1, चारामा नगर पंचायत से 4 बागी नेताओं को निष्कासित किया है। वहीं, पखांजूर नगर पंचायत से 9 बागी प्रत्याशियों को निष्कासित किया गया है। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने बिलासपुर के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। भाजपा ने बिलासपुर जिले में 26 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।
बता दें कि 11 फरवरी को नगर निगम के 509 मतदान केंद्रों में 2 लाख 51 हजार 322 पुरुष, 2 लाख 54 हजार 771 महिला और 69 अन्य सहित कुल 5 लाख 6 हजार 162 मतदाता अपना मेयर चुनने ईवीएम में वोट डालेंगे।