Uncategorized

MP CG Weather Update: ठंड ने कहा अलविदा.. फरवरी महीने में ही 30 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam। Photo Credit: IBC24 File Image

MP CG Weather Update: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में फरवरी का महीना शुरू होते ही ठंड गायब हो गई है। दरअसल, बसंत पंचमी लगते ही मौसम ने पलटी मारी है। ऐसे में अब लोगों को गर्मी सताने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी और बादलों के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

Read more: Budget Session 2025 Day 4 Live: आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे पीएम मोदी, टारगेट पर रहेंगे राहुल गांधी और कांग्रेस 

Madhya Pradesh Weather Update

मध्यप्रदेश की बात करे तो, राजधानी भोपाल का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। एक ही दिन में लगभग 4.6 डिग्री सेल्सियस का तापमान में इजाफा देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, वही दिन का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बता दें कि, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तापमान में बढ़त दिखी है। IMD का कहना है कि, दो से तीन दिन बाद डिस्टरबेंस का असर खत्म होगा। वहीं, अगले 78 घंटे बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

Read more: Rajasthan Road Accident: दर्दनाक हादसा… पलक झपकते ही चली गई एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान, 8 लोग घायल 

Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है, जिसके चलते लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी लगते ही गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मार्च में ही तेज गर्मी का एहसास होने वाला है। सरगुजा संभाग के जिलों में भी तापमान बढ़ रहा है, जबकि आमतौर पर सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ में फरवरी के महीने में भी ठंडा रहता था।

Related Articles

Back to top button