Today Weather Update: फरवरी का माह शुरू होते ही फिर मौसम ने ली करवट, अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, यहां के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

नई दिल्ली: Today Weather Update जनवरी का महीना खत्म होने के बाद अब फरवरी का माह शुरू हो गया है। वहीं देश के कई राज्यों में लोगों को ठंड से राहत मिली है। कई हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिला है। तो वहीं कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी का महीना आते ही ठंड का असर कम देखने को मिल रहा है। नतीजा यह निकला कि फरवरी का आगाज गर्मी के साथ हुआ।
Today Weather Update मौसम विभाग, दिल्ली में आज 2 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है।
3 और 4 को कैसे रहेगा मौसम
3 और 4 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। 7 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में आंशिक तौर पर कमी का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।