Uncategorized

BJP Candidate list: कवर्धा और भाटापारा नगरपालिका के अध्यक्ष प्रत्याशियों का ऐलान, बीजेपी ने शिवरतन शर्मा के भतीजे को दिया टिकट

रायपुर: BJP Candidate list भाजपा ने प्रदेश की दो और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीजेपी ने कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाटापारा नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अश्वनी शर्मा को बताया है। भाटापारा BJP प्रत्याशी अश्वनी शर्मा, बीजेपी के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के भतीजे हैं। BJP ने अब तक कुल 49 नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

BJP Candidate list आज सुबह ही भाजपा ने 47 नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। अभी 2 प्रत्याशियों के नाम घोषित की। अब सभी 49 नगर पालिका में बीजेपी के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। इसी तरह कुल 10 नगर निगमों और 114 नगर पंचायतों में भी प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

read more: #SarkarOnIBC24: BJP की लिस्ट.. Congress में ट्विस्ट, एक क्लिक में जानें BJP की लिस्ट की बड़ी बातें

BJP के 49 नगर पालिका के लिए अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम

गोबरा नवापारा- ओम कुमारी साहू
तिल्दा-नेवरा- चंद्रकला वर्मा
आरंग- डॉ संदीप जैन
मंदिर हसौद- संदीप जोशी
अभनपुर- शिवनारायण बघेल
महासमुंद- डॉ. विमल चोपड़ा
बागबाहरा- शंकर तांडी
सरायपाली- सरस्वती पटेल
बलौदाबाजार- अशोक जैन
सिमगा- शिवधारी देवांगन
गरियाबंद- रिखीराम यादव
अहिवारा- नटवर ताम्रकार
कुम्हारी- मीना वर्मा
अमलेश्वर- दयानंद सोनकर
बालोद- प्रतिमा चौधरी
दल्लीराजहरा- तोरण लाल साहू
बेमेतरा- विजय सिन्हा
डोंगरगढ़- रमन डोंगरे
पंडरिया- मंजूला देवी कुर्रे
तखतपुर- वंदना बाला सिंह
रतनपुर- लवकुश कश्यप
बोदरी- देव कुमारी पाण्डेय
पेंड्रा- रितेश फरमानिया
गौरेला- मुकेश दुबे
मुंगेली- शैलेश पाठक
लोरमी- सुजीत वर्मा
जांजगीर नैला- चित्रलेखा गढ़ेवाल
चांपा- प्रदीप नामदेव
अकलतरा- शांति भारते
सक्ती- चिराग अग्रवाल
दीपका- राजेन्द्र सिंह राजपूत
कटघोरा- आत्माराम पटेल
बांकीमोंगरा- सोनी कुमारी झा
खरसिया- कमल गर्ग
बलरामपुर- लोधी राम एक्का
रामानुजगंज- रमन अग्रवाल
सूरजपुर- देवंती साहू
जशपुर- अरविंद भगत
मनेन्द्रगढ़- प्रतिमा यादव
कोंडागांव- नरपति पटेल
नारायणपुर- इंन्द्र प्रसाद बघेल
कांकेर- अरुण कौशिक
किरंदूल- रुबी सिंह
बड़े बचेली- राजू जायसवाल
दंतेवाड़ा- पायल गुप्ता
बीजापुर- गीता पुजारी
सुकमा- हुंगा मड़कामी
भाटापारा— अश्वनी शर्मा
कवर्धा— चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

रतनपुर नगर पालिका में बीजेपी नेता ने की बगावत

इधर बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने जैसे ही प्रत्याशी की घोषणा की। उसके बाद बीजेपी नेता कन्हैया यादव बग़ावत पर उतर आये। उन्होंने बीजेपी के टिकट वितरण पर सवाल खड़े करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। रतनपुर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे बीजेपी नेता कन्हैया यादव ने टिकट काटे जाने से नाराज़ होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में पार्टी संगठन ने उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करने का भरोसा दिया था। लेकिन उनके साथ छल किया गया। उन्होंने कहा, कि बीजेपी में रहते हुए उन्होंने संगठन के लिए निष्ठापूर्वक काम किया, लेकिन टिकट वितरण करते समय इसका ध्यान नहीं रखा गया। लिहाजा उन्होंने नगर विकास के लिए बेहतर नेतृत्व की दुहाई देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।

read more: भाजपा ने केजरीवाल पर मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए झूठी कॉल करवाने का लगाया आरोप

Related Articles

Back to top button