Uncategorized

Seoni DM Dance Video: सिवनी कलेक्टर का दिखा अनोखा अंदाज.. बच्चों को प्राकृतिक वातावरण के प्रति किया जागरूक, देखें वीडियो

Seoni DM Dance Video| Photo Credit: IBC24

Seoni DM Dance Video: सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की कलेक्टर संस्कृति जैन का एक वीडियो सेशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्राकृतिक वातावरण में छात्र और छात्रों के बीच खूब थिरकती नजर आई। इतना ही नहीं वो प्राकृतिक के वातावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करती भी दिखीं।

Read More: Bhopal Accident News : प्रेग्नेंट पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पति.. रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, युवक की मौत होते ही महिला ने दिया बच्ची को जन्म 

वायरल हो रहे वीडियो में कलेक्टर संस्कृति जैन “मैं भी बाघ” ,”मैं भी बाघ” गाने में डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल, आज सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन अनुभूति कार्यक्रम उत्तर वन मंडल सिवनी लखनादौन रेंज बक्सी बीट कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसी दौरान कलेक्टर साहिबा ने छात्र और छात्रों को संबोधन करते हुए प्राकृतिक वातावरण के प्रति जागरूक किया।

Read More: Morena Latest News : 200 साल पुराने कुएं के पानी ने ग्रामीणों को भेजा अस्पताल.. करीब 150 लोग हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप 

वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके, संयुक्त वन मंडल अधिकारी गोपाल सिंहद्वारा छात्रों को पेड़-पौधे और वन्य प्राणियों की सुरक्षा कैसे करना चाहिए और यह हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, यह जानकारी भी कार्यक्रम के जरिए वहां मौजूद बच्चों को दी गई।

Related Articles

Back to top button