Aaj ka Mausam: कड़ाके की ठंड के बीच गर्मी की एंट्री.. दिल्ली समेत इन पांच राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

Aaj ka Mausam: नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है. यहां कभी कोहरा, कभी बारिश तो कभी शीतलहर से परेशान हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर में पिछले चार दिनों से मार्च की तरह गर्मी का एहसास हुआ। दिनभर तेज धूप होने से अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। लेकिन, बुधवार रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
Read More : Corruption in Anganwadi: आंगनबाड़ी के बर्तन खरीदी में भारी भ्रष्टाचार! 810 रुपए में एक चम्मच तो 1348 रुपए में एक करक्षी, CG से जुड़े MP में हुए घोटाले के तार
5 राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम के बदलते मिजाज कोदेखते हुए IMD ने यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश की संभावना जातई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन राज्यों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी। इधर, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें बंद हो गई है। तो वहीं, UP, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में कोहरा छाया हुआ है।
Read More : Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर दिखेगी ‘महाकुंभ’ की झलक.. स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास को दर्शाएगी उत्तर प्रदेश की झांकी
छत्तीसगढ़ में गर्मी का अहसास
Aaj ka Mausam: बात करें छत्तीसगढ़ की तो बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। नमी की वजह से दिन का पारा सामान्य से अधिक देखने को मिली। प्रदेश में अब गर्मी बढ़ने लगी है। रायपुर-बिलासपुर में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दुर्ग-अंबिकापुर में रात को हल्की ठंड का एहसास हुआ। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार है।