Today News and Live Updates 20 January 2025: डोनाल्ड ट्रम्प लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, संजय रॉय की सजा का होगा ऐलान, जानें आज की सभी बड़ी खबरें…

नई दिल्लीः अब नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर
डोनाल्ड ट्रम्प आज लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथः अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में करीब 700 अमेरिकियों के सामने डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, डोनाल्ड ट्रम्प और उनके उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान ट्रम्प का बायां हाथ बाइबल पर होगा। शपथ ग्रहण में बाइबल राष्ट्रपति की पत्नी के हाथों में होती है। ट्रम्प के केस में उनकी पत्नी मेलानिया बाइबिल पकड़ेंगी। शपथ के बाद ट्रम्प का भाषण होगा। अपने पिछले कार्यकाल के शपथ ग्रहण में ट्रम्प 17 मिनट तक बोले थे। शपथ के बाद कैपिटल हिल पर कलाकारों की म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी होती है। हालांकि इस बार ज्यादातर हॉलीवुड कलाकारों ने चुनाव में कमला हैरिस का समर्थन किया था, ऐसे में ट्रम्प के लिए कौन परफॉर्म करेगा ये साफ नहीं है।
महाकुंभ में 8 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डूबकीः महाकुंभ में अब तक स्नान करने वालों की संख्या आठ करोड़ 26 लाख हो गई है। रविवार को ही 44.9 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इनके अतिरिक्त 10 लाख कल्पवासियों ने भी स्नान किया। महाकुंभ में 40 करोड़ या इससे अधिक तीर्थयात्रियों के आने का पूर्वानुमान है। देश-दुनिया से लोगों के आने और स्नान का क्रम लगातार बना है। प्रत्येक दिन स्नानार्थियों की संख्या बढ़ रही है। सभी घाट आस्था की डुबकी लगाने वालों से भरे रहते हैं। पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति पर हो चुका है, लेकिन डुबकी लगाने वालों की भीड़ अब भी उत्साह में है। रविवार सुबह कोहरा था, लेकिन दोपहर में मौसम साफ हो गया। धूप खिलने के साथ ही मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, संगम मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ चलती रही।
Read More : Bihar Toxic Liquor: ‘जहरीली शराब’ का कहर, फिर छीन ली 7 लोगों की जिंदगी, प्रशासन ने गठित की जांच टीम
संजय रॉय की सजा पर आज आएगा फैसला: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के दोषी संजय रॉय की सजा पर आज फैसला आएगा। सियालदह कोर्ट दोषी संजय रॉय को सजा सुनाएगी। संजय रॉय को कम से कम उम्रकैद या फिर अधिकतम फांसी की सजा हो सकती है। लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट 162 दिन बाद यानि दो दिन पहले (18 जनवरी) दोषी ठहरा चुकी है। सियालदह कोर्ट ने मामले में संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा- 64, 66 और 103 के तहत दोषी ठहराया। जानकारी के अनुसार, दोषी संजय रॉय को जिन धाराओं के तहत दोषी करार दिया गया है उसमें कम से कम आजीवन कारावास और अधिकतम मौत की सजा हो सकती है।
कई राज्यों में कोहरे का कहर: पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सोमवार देर रात से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में यह जानकारी दी है। जैसे-जैसे पश्चिमी हवाओं का ट्रफ पूर्व की ओर बढ़ता है और उनका बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ मिलन होने से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार अधिक बन जाते हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 22 को राजस्थान तथा 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार है। 23 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। साथ ही उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।