Uncategorized

One Nation One Election : वन नेशन वन इलेक्शन की प्रदेश टोली का गठन.. रिटायर्ड जज रोहित आर्य को किया गया शामिल, इंदौर महापौर को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

One Nation One Election Team Formed in MP | Source : File Photo

ग्वालियर। One Nation One Election Team Formed in MP : देश में मोदी सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश टोली का गठन किया है। जिसमें हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच के प्रशासनिक जज रहे रिटायर्ड जस्टिस रोहित आर्य को इस टोली में शामिल किया गया है।

read more : Rashifal 20 January 2025 : आज इन राशियों पर बरसेगी बाबा महाकाल की कृपा.. होगी धन-दौलत की प्राप्ति, कार्यों में मिलेगी सफलता 

One Nation One Election Team Formed in MP : रोहित आर्य ने कहा कि हर साल चुनाव होने से जनता जनार्दन में आक्रोश होता है, अस्थिरता आती है। इस चीजों को दूर करने के लिए एक बार में देश और प्रदेश के चुनाव होनी चाहिए। चुनाव खर्चों में कमी आएंगी, फोर्सेस को लगाना पड़ता है। इस ह्यूमन रिसोर्स ओर इंफ्रास्ट्रक्चर से आप पूरे देश में चुनाव कर सकते है, ये कोई इल लीगल, या संवैधानिक नही है। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच से जस्टिस रोहित आर्या रिटायर्ड हुए है। वे प्रशासनिक जज की भूमिका में ग्वालियर बेंच में पदस्थ थे।

वन नेशन वन इलेक्शन क्या है?

वन नेशन वन इलेक्शन का आशय यह है कि एक समय पर पूरे देश भर में एक साथ लोकसभा और विधान सभाव चुनाव संपन्न करवाए जाए। बता दें कि अभी तक देश भर में दोनों चुनाव अलग-अलग समय पर कराए जाते हैं, लेकिन अब मोदी सरकार इसे एक ही समय पर कराने के लिए कवायद कर रही है। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, इसमें 8 सदस्य थे। कमेटी का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था। इसी कमेटी ने 14 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। वहीं, अब इस बिल को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है, जिसके बाद अब इसे संसद में पेश किया गया।

 

Related Articles

Back to top button