Uncategorized

Gulab Singh Munda Passes Away: झारखंड के पूर्व विधायक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Gulab Singh Munda Passes AwayI BC24 File Photo

झारखंड। Gulab Singh Munda Passes Away: झारखंड खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का बीते दिनों 86 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। बताया गया कि, वह पिछले एक माह से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका निधन चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। तीन दिन पहले ही उन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Read More: Azra Ay Vandan Arrested: 24 घंटे में 100 मर्दों के साथ सेक्स करना चाहती थी ये हसीना, फिर हो गया ये कांड… 

गुलाब सिंह मुंडा के पुत्र संजोग बानरा ने बताया कि पूर्व विधायक वे पिछले 20 दिनों से भोजन तक छोड़ चुके थे। उन्हें भोजन के रूप में लिक्विड पेय दिया जा रहा था। शनिवार की देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More: #SarkarOnIBC24: आचार संहिता से पहले साय सरकार ने दी सौगात। MSP की अंतर राशि का होगा भुगतान 

Gulab Singh Munda Passes Away:  1972 में गुलाब सिंह मुंडा जब खरसावां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में थे, तो उनके पास भी संसाधन बहुत कम था। खेती ही जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन था। चुनाव प्रचार के दौरान चाईबासा से एक एंबेसडर कार किराए पर लाकर चुनाव प्रचार करते थे। तब कार के लिए डीजल भी चाईबासा से लाना पड़ता था। 1972 में विधानसभा चुनाव जीतने का बाद गुलाब बाबू को वेतन और भत्ते के रूप में करीब डेढ़ हजार रुपए मिलते थे।

 

Related Articles

Back to top button