Uncategorized

Union Budget 2025 Date: इस दिन से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र, जानें कब पेश होगा आम बजट

Union Budget 2025 Date। Photo Credit: nsitharaman

Union Budget 2025 Date: नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 को शुरू होने जा रहा है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा।  31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। वहीं, 1 फरवरी को  केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8वीं बार आम बजट पेश करेंगी। पूरे सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी।

Read More : Indian Citizenship for Pakistani: पाकिस्तान से आए 45 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, महापौर ने बधाई देते हुए की उज्जवल भविष्य की कामना

मंत्री किरेन रीजीजू ने दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र 2025 के लिए 31 जनवरी, 2025 से 4 अप्रैल, 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यता के अधीन) बुलाने की मंजूरी दी है।”

Read More : MP CG Weather Update: ठंड से ठिठुर रहा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, अब और कहर बरपाएगी शीतलहर, अलर्ट जारी 

दो चरणों में होगा बजट सत्र 

बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहले चरण में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक कुल 9 बैठकें होंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे और वित्त मंत्री सीतारमण बजट पर चर्चा का उत्तर देंगी। इसके बाद संसद अवकाश पर जाएगी, ताकि बजट प्रस्तावों की समीक्षा की जा सके। सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी और बजट प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सत्र 4 अप्रैल को समाप्त होगा। पूरे बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी।

 

Related Articles

Back to top button